Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

फर्जी कॉलेज संचालक से पत्रकारों ने वसूले 15 हजार

कोसीकलां। तथाकथित पत्रकारों की अवैध धनवूसली के कारनामे जनपद में थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसका एक और ताजा मामला मथुरा के कस्बा कोसीकलां में सामने आया है जहां फर्जी कॉलेज की खबर उजागर ना होने देने के नाम पर 15 हजार की वसूली कर ली गई लेकिन खबर प्रकाशित होने के बाद कॉलेज संचालकों में हड़कम्प मचा हुआ है और सुविधा शुल्क के रूप में दी गई राशि को वसूलने के प्रयास में जुटे हुये हैं।
कोसीकलां। तथाकथित पत्रकारों की अवैध धनवूसली के कारनामे जनपद में थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसका एक और ताजा मामला मथुरा के कस्बा कोसीकलां में सामने आया है जहां फर्जी कॉलेज की खबर उजागर ना होने देने के नाम पर 15 हजार की वसूली कर ली गई लेकिन खबर प्रकाशित होने के बाद कॉलेज संचालकों में हड़कम्प मचा हुआ है और सुविधा शुल्क के रूप में दी गई राशि को वसूलने के प्रयास में जुटे हुये हैं।
 
यह मामला पिछले दिनों कोसीकलां में उस समय उजागर हुआ जब हरियाणा में अवैध रूप से बच्चों के दाखिले कर कोसीकलां कॉलेज में परीक्षा दिलाने का आश्वासन कथित कॉलेज संचालकों द्वारा छात्रों को दिया गया। अभिभावकों को सन्देह होने पर प्रशासन के सहयोग से कॉलेज की खोज की गई तो वह फर्जी निकला। इसकी जानकारी होने पर फर्जी संचालक तो मौके पर पहुंचे ही साथ ही कुछ तथाकथित पत्रकार भी वहां पहुंच गये। पत्रकार साहब के पहुंचते ही फर्जी संचालक और पत्रकार के मध्य मीडिया में खबर उजागर ना करने के नाम पर सौदेबाजी का खेल शुरू हो गया। इस सौदेबाजी में कथित पत्रकारों द्वारा एक लाख की मांग सभी मीडिया में डील के नाम पर की गई। बाद में मोल भाव करने पर 15 हजार में दोनों के मध्य समझौता हो गया।
 
अब हुआ यूं कि उक्त पत्रकारों द्वारा वसूली गई रकम में किसी को फूटी कौड़ी नहीं दी गई और पूरी रकम को डकार गये जिसके चलते कुछ समाचार पत्रों ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित कर दिया। खबर छपते ही कॉलेजों संचालकों ने हंगामा कर दिया और दी गई राशि को वापस मांगा। अब पत्रकार भी कम थोड़े होते हैं सो उन्होंने कालेज संचालक को ठेंगा दिखा दिया। बताया जाता है उक्त कथित पत्रकार शराब एवं सट्टा कारोबार भी अपने संरक्षण में चला रहे हैं। बताया जाता है कि पत्रकार साहब के दोस्ताना सम्बन्धों के चलते पुलिस सब कुछ जानते हुये भी खामोश है।
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...