जनसंदेश टाइम्स, बनारस से खबर है कि 6 फरवरी को इस अखबार के लांचिंग के एक साल पूरे होने जा रहे हैं. इस मौके पर जनसंदेश टाइम्स अपना स्थापना दिवस मनाएगा. इसके लिए बनारस के एक होटल में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. यह कार्यक्रम 9 फरवरी को आयोजित किया जाएगा. अखबार के वरिष्ठ सदस्य विजय विनीत का कहना है कि जनसंदेश टाइम्स ने बनारस में सफलता से अपने एक साल पूरे किए हैं. इसलिए इसका स्थापना दिवस धूमधाम से और रंगारंग कार्यक्रम के जरिए मनाया जाएगा. इस दौरान केक भी काटा जाएगा.





