Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

दिल्ली

पार्श्व गायक मुकेश की 37वीं पुण्यतिथि पर संगीतमय श्रद्धांजलि

महान पार्श्व गायक मुकेश की 37वीं पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर नोएडा में इंदिरा गांधी कला केन्द्र में आयोजित संगीतमय श्रद्धांजलि समारोह ‘‘जादू-ए-मुकेश’’ के मौके पर सांस्कृतिक संस्था ‘‘सखा’’ के अध्यक्ष अमरजीत सिंह कोहली द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘मुकेश : सुनहरे स्वर और सुनहरे दिल का मालिक’’ का विमोचन किया गया। यह पुस्तक 28 साल पहले मूल रूप में अंग्रेजी में प्रकाशित पुस्तक (मुकेश : गोल्डन वॉयस विद ए गोल्डन हार्ट) का हिन्दी रूपांतर है। हिन्दी रूपांतरण पत्रकार और लेखक विनोद विप्लव ने किया है।

महान पार्श्व गायक मुकेश की 37वीं पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर नोएडा में इंदिरा गांधी कला केन्द्र में आयोजित संगीतमय श्रद्धांजलि समारोह ‘‘जादू-ए-मुकेश’’ के मौके पर सांस्कृतिक संस्था ‘‘सखा’’ के अध्यक्ष अमरजीत सिंह कोहली द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘मुकेश : सुनहरे स्वर और सुनहरे दिल का मालिक’’ का विमोचन किया गया। यह पुस्तक 28 साल पहले मूल रूप में अंग्रेजी में प्रकाशित पुस्तक (मुकेश : गोल्डन वॉयस विद ए गोल्डन हार्ट) का हिन्दी रूपांतर है। हिन्दी रूपांतरण पत्रकार और लेखक विनोद विप्लव ने किया है।

समारोह का आयोजन नोएडा की सांस्कृतिक संस्था ‘‘करुणा कला केंद्र’’ और ‘‘सुर संपदा’’ की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में अमरीका में रहने वाले प्रवासी भारतीय उद्योगपति अवतार चंद वर्मा ने किया। कार्यक्रम में श्री हरीश नदान के नेतृत्व में ऑल राउंडर ऑर्केस्ट्रा के संगीतकारों की संगत के साथ भारत के सभी भागों से आये प्रतिभावान गायकों ने मुकेश के यादगार गीतों को गाकर गायक मुकेश की स्मृतियों को ताजा कर दिया। कार्यक्रम का संयोजन करूणा कला केन्द्र के करूणेश शर्मा ने किया। इस मौके पर प्रसिद्ध कला सागर समूह अपनी प्रणेता शिवानी अरोड़ा के निर्देशन में मुकेश के गीतों पर सामूहिक नृत्य पेश करके दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संपदा नागपाल ने एकल नृत्य पेश करके दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुर संपदा के संस्थापक श्री अतुल नागपाल ने कहा कि भारत की पहली फिल्म ‘‘राजा हरिश्चंद्र’’ कोरोनेशन सिनेमा, मुंबई में 3 मई 1913 को रिलीज की गयी थी और इसे ध्यान में रखते हुये भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सोसाइटी, 3 मई, 2014 तक फिल्म आधारित कई कार्यक्रम पेश करेगी। इन दोनों संस्थाओं की ओर से संयुक्त रूप से मुकेश की याद में श्रद्धांजलि समारोहों का आयोजन किया जा रहा है। यह नौवां श्रद्धांजलि समारोह है। दिल्ली में 22 जुलाई 1923 को जन्मे मुकेश का 27 अगस्त, 1976 को अमेरिका में डेट्रायट शहर में निधन हो गया था।

प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...