Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

नेटवर्क 10 के मालिक राजीव गर्ग के घर फिर पुलिस का छापा

देहरादून : नेटवर्क 10 चैनल की मुसीबत कम होती नजर नही आ रही है। धोखा धड़ी और चार सौ बीसी में फंसे इस चैनल के मालिक राजीव गर्ग और रनवीर पवार के घर पर बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे पंजाब पुलिस ने दोबारा दबिश दी। गौरतलब है कि पंजाब के माहोली जिले में चंडीगढ निवासी कमलजीत सिंह ने नेटवर्क 10 चेनल के मालिक राजीव गर्ग और रनवीर सिंह के खिलाफ मोहाली में शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायत में बताया गया था कि राजीव गर्ग और रनवीर सिंह पवार ने नेटवर्क 10 न्यूज चैनल बेचने के नाम पर कमलजीत सिंह से 1 करोड़ 35 लाख रुपये ठग लिये। 

बुधवार की सुबह पंजाब पुलिस ने देहरादून के इंजीनियर्स इन्क्लेव में दबिश दी। रनवीर सिंह पवार घर पर नही मिलें। वहीं राजीव गर्ग पुलिस के शिकंजे में आ गये। मोहाली पुलिस उन्हे पकड़ कर अपने साथ ले जाने लगी। इस बीच राजीव गर्ग ने मोहाली के एसपी से रिकवेस्ट की कि वो 2 दिसम्बर को सुबह 11 बजे एसएसपी मोहाली के आफिस में सरेन्डर कर देंगे। राजीव गर्ग ने दबिश देने आये पुलिस टीम को मोहाली में हाजिर होने की बात लिख कर दी। तब उनकी जान छूटी। सूत्रो के अनुसार नेटवर्क 10 के मालिकों को अब मध्य प्रदेश से भी धोखाधड़ी के नोटिस मिले हैं।
(एफआईआर की स्कैन्ड कॉपी)
 
रोज रोज पुलिस के छापे से नेटवर्क 10 में हड़कम्प मचा हुआ है। चैनल को खरीदने वाले नये लोग भी रोज के इस ड्रामे से बेचैन हैं। गौरतलब है कि राजीव गर्ग और रनबीर सिंह ने चंडीगढ़ के कमलजीत सिंह से धोखाधड़ी करने के बाद में देहरादून के नेगी को नेटवर्क 10 न्यूज चैनल 7 करोड़ 50 लाख में बेच दिया था।
 
देहरादून से राजीव रावत की रिपोर्ट
 
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...