Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

लखनऊ

सिगरेट, तम्बाकू उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबन्ध के लिए पीआईएल

सिगरेट तथा सभी प्रकार के तम्बाकू पदार्थों के निर्माण, बिक्री, आयात आदि पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाए जाने हेतु आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर तथा सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर द्वारा इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में एक पीआईएल दायर किया गया है।

सिगरेट तथा सभी प्रकार के तम्बाकू पदार्थों के निर्माण, बिक्री, आयात आदि पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाए जाने हेतु आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर तथा सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर द्वारा इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में एक पीआईएल दायर किया गया है।

याचिका के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित तमाम अन्य अंतर्राष्ट्रीय अध्ययनों द्वारा यह बात पूरी तरह प्रमाणित हो गयी है कि इन पदार्थों से कैंसर तथा अन्य गंभीर बीमारियाँ होती हैं और औसत आयु 10-12 वर्ष तक घट जाने की सम्भावना रहती है।

भारत सरकार ने इन तथ्यों को स्वीकार करते हुए सिगरेट तथा अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध तथा व्यापर तथा वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय तथा वितरण का विनियमन) अधनियम, 2003 बनाया जिसकी धारा 4 में सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान तथा धारा 5 (1) में इन उत्पादों का विज्ञापन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया।

श्री अमिताभ तथा डॉ. ठाकुर के अनुसार जब सरकार इन उत्पादों के गंभीर हानिपरक प्रभावों को जानती है और सभी उत्पादों पर “तम्बाकू जानलेवा है” और “तम्बाकू मारता है” जैसी चेतावनी लिखने को कहती है तो जाहिर है कि उसे अपने नागरिकों को इस प्रकार का जानलेवा पदार्थ बेचने की अनुमति देने का कोई अधिकार नहीं है।

अतः उन्होंने इन पदार्थों को भी नारकोटिक ड्रग्स की तरह ही पूरी तरह प्रतिबंधित करने की मांग की है।
 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...