Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

तेजपाल की रिमांड 4 दिन बढ़ी, मजिस्ट्रेट के सामने शोमा का बयान दर्ज

अपनी महिला सहकर्मी के यौन उत्पीड़न के आरोपी तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल की पुलिस रिमांड कोर्ट ने आज चार दिन के लिए और बढ़ा दी है. तेजपाल पिछले छह दिनों से पुलिस रिमांड पर हैं. आज उनकी रिमांड की अवधि खत्म हो रही थी इसलिए पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर उनकी रिमांड बढ़ाये जाने की मांग की थी.
अपनी महिला सहकर्मी के यौन उत्पीड़न के आरोपी तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल की पुलिस रिमांड कोर्ट ने आज चार दिन के लिए और बढ़ा दी है. तेजपाल पिछले छह दिनों से पुलिस रिमांड पर हैं. आज उनकी रिमांड की अवधि खत्म हो रही थी इसलिए पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर उनकी रिमांड बढ़ाये जाने की मांग की थी.
 
वहीं तहलका की पू्र्व एमडी शोमा चौधरी ने आज गोवा में मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया. इसके पहले कल शुक्रवार को मजिस्ट्रेट ने तीनों गवाहों का बयान दर्ज किया था. गोवा पुलिस ने शोमा चौधरी और तहलका के तीन अन्य पूर्व कर्मचारियों को सम्मन जारी कर अपना बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था.
 
शोमा चौधरी और ये तीनों गवाह उन लोगों में शामिल हैं जिनसे पीड़िता ने घटना के बारे में बताया था. गोवा पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से इन चारों का मजिस्ट्रेट के सम्मुख बयान दर्ज करने के लिए सम्मन भेजे जाने की अनुमति मांगी थी जिस पर कोर्ट ने अपनी सहमति जता दी थी. सीआरपीसी की धारा 164 के तहत किसी मेट्रोपोलिटन या न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दिया गया बयान कोर्ट में स्वीकार होता है. अगर बयान देते वाला इससे मुकरता है तो उसके खिलाफ झूठी गवाही का मामला चलाया जा सकता है.
 
गोवा पुलिस पहले भी दिल्ली स्थित तहलका के दफ्तर में शोमा चौधरी से पूछताछ कर चुकी है. शोमा उस समय तहलका की मैनेजिंग एडिटर थीं. गोवा पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि शोमा का बयान बहुत महत्वपूर्ण है क्यूंकि घटना की पहली लिखित शिकायत उनसे ही की गई थी. इसीलिए हमने उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए सम्मन भेजने का निर्णय लिया था.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...