Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

नेताओं का सम्मान पत्रकारों का अपमान

मिहिजाम।। शनिवार शाम पश्चिम बंगाल के चित्तरंजन स्थित रविंद्र मंच मे झारखंड के एक गैरसरकारी विद्यालय का वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जामताड़ा जिले से एसडीओ अखिलेश कुमार सिंहा सहित अन्य अधिकारी भी भाग लेने पहुंचे। बतौर मुख्य अतिथि चित्तरंजन रेल कारखाना के रेलवे सुरक्षा बल के समादेष्टा राज कुमार सिंह भी कार्यक्रम मे उपस्थित हुए।
मिहिजाम।। शनिवार शाम पश्चिम बंगाल के चित्तरंजन स्थित रविंद्र मंच मे झारखंड के एक गैरसरकारी विद्यालय का वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जामताड़ा जिले से एसडीओ अखिलेश कुमार सिंहा सहित अन्य अधिकारी भी भाग लेने पहुंचे। बतौर मुख्य अतिथि चित्तरंजन रेल कारखाना के रेलवे सुरक्षा बल के समादेष्टा राज कुमार सिंह भी कार्यक्रम मे उपस्थित हुए।
मिहिजाम इलाके के गणमान्य व्यक्ति सहित इलाके के कई जाने माने युवा पत्रकार भी उपस्थित थे। कार्यक्रम मे सबकुछ ठीक ठाक ही चल रहा था। लेकिन बात तब बिगड़ गयी जब युवा पत्रकारों की अनदेखी कर स्थानीय एक नेता को कलम के सिपाही से संबोधित कर मंच साझा किया। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंच पर स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ साथ झारखंड विकास मोर्चा के एक स्थानीय नेता को कलम के सिपाही एवं वरिष्ट पत्रकार के तौर पर सम्मानित किया गया। लेकिन एक दशक से उपर पत्रकारिता कर रहे युवा पत्रकारों को सम्मानित कराना तो दूर स्कूल के  उक्त प्रधानाचार्य ने पत्रकारों का नाम तक लेना मुनासिब नहीं समझा। जिसके कारण दर्शक दीर्घा मे बैठे पत्रकार इसे अपनी तौहीन समझकर कार्यक्रम से बाहर हो लिये।
 
पत्रकारों ने बताया कि इस प्रकार के स्कूल के आयोजक सिर्फ कवरेज करने एवं अपना स्वार्थ पूरा करने के लिए ही पत्रकारों को कार्यक्रम मे बुला लेते हैं लेकिन कार्यक्रम मे उपस्थित होने पर मुंह से बोलना तक पंसद नहीं करते वहीं जब कोई छोटे मोटे नेता भी उपस्थित हो जाते हैं तो अपनी कुर्सी छोड़कर खड़ा हो जाते हैं तथा उनकी आवाभगत मे लग जाते हैं। पत्रकारों ने बताया कि हम कोई नौकर थोड़े हीं है जो सिर्फ उनका कार्यक्रम का कवरेज करते रहें। बताया जाता है कि उक्त गैर सरकारी विद्यालय को अब तक सरकार द्वारा मान्यता भी प्राप्त नहीं हो सकी है।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...