Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

हमें पैसे दे देंगे तो आपको आगे कोई नुकसान नहीं होगा: सुधीर चौधरी

कांग्रेस सांसद और जाने माने उद्योगपति नवीन जिंदल ने ज़ी न्यूज पर कोयला घोटाले की खबर न चलाने की एवज़ में 100 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवीन जिंदल ने ज़ी ग्रुप के दो संपादकों सुधीर चौधरी (ज़ी न्यूज़) और समीर आहलूवालिया (ज़ी बिजनेस) के साथ बातचीत का टेप जारी किया.

कांग्रेस सांसद और जाने माने उद्योगपति नवीन जिंदल ने ज़ी न्यूज पर कोयला घोटाले की खबर न चलाने की एवज़ में 100 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवीन जिंदल ने ज़ी ग्रुप के दो संपादकों सुधीर चौधरी (ज़ी न्यूज़) और समीर आहलूवालिया (ज़ी बिजनेस) के साथ बातचीत का टेप जारी किया.

इस वीडियो में जी न्‍यूज़ के मैनेजिंग एडीटर सुधीर चौधरी और जी बिजनेस के संपादक समीर आहलूवालिया को जिंदल के अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए दिखाया गया है, जिसमें वे पैसों और कोयला घोटाले पर चर्चा कर रहे हैं हम यहां पर ज़ी न्‍यूज़ और जिंदल के अधिकारियों के बीच बातचीत के कुछ अंश पेश कर रहे हैं: 

समीर (ज़ी बिजनेस): हर साल… 25 चार साल के लिए… हो सकता है कि हमारे कहने-सुनने में कुछ इधर-उधर हो गया हो. 

समीर (ज़ी बिजनेस): ये तो पहले से ही आराम से दिखाई जा रही है… अब दूसरा फेज़ यह है कि इसकी जो रिवर्स साइड है उसे भी हल्‍के तरीके से करेंगे. हमारे रिश्‍ते दोनों तरफ से दोनों के लिए फायदेमंद होने चाहिए. 

सुधीर (ज़ी न्यूज़): देखिए, एक तो ये है कि सबसे बड़ी सुरक्षा ये होती है कि इसके बाद कोई ऐसी चीज़ नहीं आएगी… अब इसके बाद कोई निगेटिव नहीं आएगा… इसके बाद कुछ नहीं आएगा… दूसरा ये है कि फिर सोचेंगे कि क्‍या, कैसे वो कराना है, कौन-सी चीज ऊपर डाली है, कौन सी नीचे डालनी है… क्‍योंकि हमारी कवरेज तो वैसे तो जारी रहेगी, क्‍योंकि कोयले पर तो हमारे पास कितनी सारी चीजें हैं… मतलब वो चलती रहेंगी. 

सुधीर (ज़ी न्यूज़): इसको हम जल्दी से जल्‍दी कर लेते हैं, ताकि इससे हम खत्‍म हों और फिर जो आप बोल रहे हैं…

सुधीर (ज़ी न्यूज़): फिर हम क्‍या करेंगे, फिर उस पर आप जो बोल रहे हो न… आगे का रोड मैप… फिर उस पर काम करना शुरू करेंगे.

सुधीर (ज़ी न्यूज़): सबसे बड़ा फायदा जो है वो ये है कि इसके बाद कोई नुकसान नहीं होगा… मैं बता रहा हूं आपके वाले में जो सबसे नाजुक है उसमें आगे नुकसान हो सकता है… वो जो नुकसान है न वो रुक जाएगा.. मतलब आप मुसीबत में फंसने से बच जाएंगे…

समीर (ज़ी बिजनेस): मैं आपसे कुछ अलग या अनोखा नहीं मांग रहा हूं. आप इस पर गौर करें, यह दरअसल दोनों के लिए फायदेमंद है. आप जितना मांग सकते हैं मैं उससे भी ज्‍यादा दूंगा. यह हमेशा ऐसे ही चलेगा. यह भी एकतरफा नहीं होगा. मैं आपसे यही कहना चाहता हूं.


जी-जिंदल स्टिंग सीडी देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें….


इस प्रकरण से संबंधित खबर जो सबसे पहले भड़ास पर प्रकाशित हुई, पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…….

 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...