Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

गुजरात

गुजरात के मैटरनिटी अस्पताल में महिला मरीजों के प्राइवेट वीडियो लीक करने की खबर सुर्खियों में है?

गुजरात के राजकोट में एक मैटरनिटी अस्पताल के लेबर रूम से महिला मरीजों के निजी वीडियो लीक होने का शर्मनाक मामला सामने आया है। ये वीडियो टेलीग्राम और यूट्यूब पर अपलोड किए गए थे, जिनमें महिला मरीजों को डॉक्टरों द्वारा जांच करते और नर्सों द्वारा इंजेक्शन लगाते हुए दिखाया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

साइबर क्राइम ब्रांच के एसीपी हार्दिक मकाडिया ने बताया कि आरोपी ने एक टेलीग्राम ग्रुप बनाया था, जो यूट्यूब चैनल से जुड़ा हुआ था। इस यूट्यूब चैनल पर अब तक सात वीडियो अपलोड किए गए हैं। टेलीग्राम ग्रुप में करीब 90 सदस्य जुड़े हुए हैं, और आरोपी ने लोगों से पैसे लेकर ऐसी ही अन्य वीडियो दिखाने का लालच दिया था। अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए वीडियो के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए गए थे।

सूत्रों के अनुसार, ये वीडियो राजकोट के एक मैटरनिटी अस्पताल के लेबर रूम से लिए गए हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो किस अस्पताल से लीक हुए हैं। एक वीडियो में नर्स और महिला मरीज को गुजराती में बातचीत करते हुए सुना जा सकता है। इस मामले में राजकोट वेस्ट से बीजेपी विधायक डॉ. दर्शिता शाह ने पुलिस से जल्द जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

राजकोट के पायल अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि यह वीडियो उनके अस्पताल के हो सकते हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि किसी ने उनके सीसीटीवी फुटेज को हैक कर लिया है। अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है और पुलिस जांच में पूरा सहयोग करेंगे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है और जल्द ही एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

इस घटना की रिपोर्टिंग दिव्य भास्कर के अलावा एनडीटीवी इंडिया, पंजाब केसरी, डीएनए इंडिया, डेक्कन हेराल्ड, रिपब्लिक वर्ल्ड और लेटेस्टली नामक वेबसाइट ने भी की है।


गोपाल इटालिया-

गुजरात माडल

गुजरात से एक बेहद घिनौने से भी घिनौना कांड सामने आया है।

  • गायनेक हॉस्पिटल में महिला मरीजों के चेकअप के दर्जनों वीडियो सोशियल मीडिया पर बेचे जाने के कांड का पर्दाफाश हुआ है।
  • गायनेक के 2100+ वीडियोज, अल्ट्रासाउंड के 1100+ वीडियो, सर्जरी के 120+ वीडियोज़, बच्चे के जन्म के 50+ वीडियोज़, रेक्टल एक्ज़ामिनेशन के 110+ वीडियोज़, ब्रेस्ट एक्सामिनेशन के 20+ वीडियोज़ समेत अन्य कई सारी कैटेगरी के वीडियोज़ टेलीग्राम पर डाले गए।
  • टेलीग्राम वीडियो डाउनलोड करने का चार्ज आठ से दस हज़ार तक रखा गया। विडियो को डाउनलोड करने के लिए सब्सक्रिप्शन के साथ मेम्बरशिप रखी गई। पाँच लाख से ज़्यादा लोगो ने वीडियो देखे।
  • यह अंदाजा लगाया जा रहा है की, मॉल, जिम, हॉस्पिटल, ब्यूटी पार्लर, सैलून, बस स्टेशन, मैरिज हॉल और बाथरूम के आपत्तिजनक वीडियो का भी व्यापार किया जा रहा है। गुजरात समेत देशभर में यह नेटवर्क फैला होने का पुलिस ने अंदाजा लगाया है।
  • महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बेचे जाने के नेटवर्क का पर्दाफाश होने के बाद भी अभी तक मुख्यमंत्री या संबंधित मंत्री का कोई निवेदन सामने नहीं आया।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन