Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

समय रैना ने रचा इतिहास: यूट्यूब पर 10 लाख पेड मेंबर्स वाले दुनिया के पहले क्रिएटर बने, जानिए कमाई का गणित

Google India ने अपने ब्लॉग पर की पुष्टि। सबसे सस्ते ₹59 वाले प्लान के हिसाब से भी हर महीने करोड़ों का कलेक्शन; विवादों के बाद भी समय के साथ खड़ी रही उनकी लॉयल ऑडियंस।

कॉमेडियन समय रैना हाथ में माइक लिए मंच पर

आरोही शुक्ला-

एक तरफ़ जहाँ भारत में लोग ₹20-50 का ऐप भी फ्री में चलाने के तरीके ढूँढते हैं, वहीं समय रैना (Samay Raina) ने यूट्यूब पर ऐसा इतिहास रच दिया है जो दुनिया का कोई भी क्रिएटर आज तक नहीं कर पाया।

समय रैना दुनिया के पहले यूट्यूबर बन गए हैं जिनके चैनल पर 10 लाख (1 मिलियन) से ज़्यादा पेड मेंबर्स हैं। मतलब 10 लाख लोग हर महीने अपनी जेब से पैसे देकर उनके चैनल से जुड़े हुए हैं।

उनके कुल 1.24 करोड़ सब्सक्राइबर्स में से करीब 8-10 प्रतिशत ऑडियंस का पेड मेंबर बनना कोई मामूली बात नहीं है। इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की पुष्टि खुद Google India ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर की है।

लेकिन असली खेल तो इनकी कमाई के गणित में छिपा है…

समय के चैनल पर मेंबरशिप के तीन प्लान हैं: ₹59, ₹599 और ₹1,999 प्रति महीना।

समय रैना के यूट्यूब चैनल की मेंबरशिप के तीन प्लान: ₹59, ₹599 और ₹1,999 प्रति माह

मान लीजिए कि सभी 10 लाख लोगों ने सिर्फ सबसे सस्ता ₹59 वाला प्लान ही लिया है, तो भी एक महीने का कुल कलेक्शन ₹5.90 करोड़ होता है। इसमें से यूट्यूब का 30 प्रतिशत हिस्सा कटने के बाद भी समय के पास हर महीने करीब ₹4.13 करोड़ सीधे आते हैं।

और अगर इसमें ₹599 और ₹1,999 वाले मेंबर्स को जोड़ लें, तो यह आंकड़ा हर महीने ₹6-7 करोड़ के पार जाता है, वो भी बिना किसी विज्ञापन (AdSense) या स्पॉन्सरशिप के।

दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर MrBeast हों या भारत के CarryMinati, सब्सक्राइबर्स और व्यूज़ के मामले में वे भले ही सबसे आगे हों, लेकिन हर महीने जेब से पैसे देकर जुड़ने वाले पेड मेंबर्स के मामले में समय ने सबको पीछे छोड़ दिया है।

जिस शो के वीडियो विवादों के बाद हटाने पड़े, उसी कम्युनिटी ने समय का साथ नहीं छोड़ा। शायद इसे ही कहते हैं असली ‘लॉयल ऑडियंस’ कमाना, और समय रैना ने वही कमाया है।

आप उनकी चाहे जितनी आलोचना कर लें, उनका बुरा दौर भी आया, लेकिन कोई उन्हें गिरा नहीं पाया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास