Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

डॉ. हेमंत जोशी की 12 पुस्तकों का विमोचन

चिकित्सा अभ्यास के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में सुप्रसिद्ध बाल चिकित्सक डॉ. हेमंत जोशी ने एक साथ 12 पुस्तकों का प्रकाशन किया है। कुल पाँच भाषाओं-मराठी, हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू एवं गुजराती में लिखी गई इन पुस्तकों का विमोचन रविवार को विरार (पश्चिम) स्थित विवा कॉलेज में 12 पत्रकारों के हाथों से संपन्न हुआ। ये सभी पुस्तकें बाल चिकित्सा, देखभाल तथा उनके विकास पर आधारित है। संभवतः यह पहला अवसर है जब किसी बाल चिकित्सक की लिखी गई 12 पुस्तकों का एक साथ प्रकाशन हुआ है।

चिकित्सा अभ्यास के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में सुप्रसिद्ध बाल चिकित्सक डॉ. हेमंत जोशी ने एक साथ 12 पुस्तकों का प्रकाशन किया है। कुल पाँच भाषाओं-मराठी, हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू एवं गुजराती में लिखी गई इन पुस्तकों का विमोचन रविवार को विरार (पश्चिम) स्थित विवा कॉलेज में 12 पत्रकारों के हाथों से संपन्न हुआ। ये सभी पुस्तकें बाल चिकित्सा, देखभाल तथा उनके विकास पर आधारित है। संभवतः यह पहला अवसर है जब किसी बाल चिकित्सक की लिखी गई 12 पुस्तकों का एक साथ प्रकाशन हुआ है।

“छह महीना स्तनपान छुट्टी” की कल्पना के जनक माने जाने वाले डॉ. हेमंत जोशी ने 1985 में दिवाली के अवसर पर अपना चिकित्सा अभ्यास प्रारंभ किया था। इन 25 वर्षों के दौरान डॉ. हेमंत जोशी तथा उनकी पत्नी डॉ. अर्चना जोशी ने बाल चिकित्सा के दौरान प्राप्त विभिन्न प्रकार के अनुभवों को पुस्तक के रूप में प्रकाशित कर चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इन पुस्तकों में बच्चों के जन्म से लेकर उनके बड़े होने तक की विभिन्न समस्याओं, बीमारियों, शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास, आदि का समाधान काफी सरल तरीके से सुझाया गया है।

विमोचन

साहित्य प्रेमी डॉ. हेमंत जोशी ने अपनी इन बहुपयोगी स्वास्थ्य पुस्तकों का विमोचन ई-टीवी (मराठी) के समाचार समन्वयक राजेंद्र साठे, दैनिक सामना के पत्रकार उमाकांत वाघ, पत्रकारिता कोश के संपादक आफताब आलम, शशि कर्पे, दीपक मोहिते, सुधीर भोईर, अभिजीत मुले, प्रभाकर कुडालकर, डॉ. राजेंद्र आगरकर, प्रवीण नलावडे ने किया।

इस अवसर पर पुणे के सुप्रसिद्ध बाल चिकित्सक डॉ. प्रमोद जोग व बारामती के डॉ. अनिल मोकाशी को आरोग्य ज्ञानेश्वरी पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा नेता हार्दिक राऊत ने की। बाल चिकित्सा से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं और उनके निदान के लिए डॉ. हेमंत जोशी के बहुभाषी वेबसाइट http://doctorhemantjoshi.com पर संपर्क किया जा सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. dhanish sharma

    November 17, 2010 at 7:33 am

    i will wait for 13th book.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...