: एनयूजे की केन्द्र सरकार से पत्रकारों के लिए सुरक्षा नीति बनाने की मांग : नई दिल्ली। पत्रकारों पर बढ़ते हमलों के विरोध में नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स की तरफ से 25 जून को देशव्यापी प्रदर्शन और धरने दिए जाएंगे। एनयूजे से सम्बन्द्ध सभी राज्य इकाइयों द्वारा राज्य मुख्यालय एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर धरना और प्रदर्शन देकर राज्यपाल और जिलाधिकारियों को ज्ञापन दिए जाएंगे। संगठन ने केन्द्र सरकार से पत्रकारों के लिए जल्दी सुरक्षा नीति बनाने की मांग की है।
नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स के महासचिव रासविहारी ने कहा कि मुम्बई में मिड डे के वरिष्ठ पत्रकार जे डे की हत्या से पूरा मीडिया जगत स्तब्ध है। हत्या के विरोध में जगह-जगह धरना और प्रदर्शन हो रहे हैं। इससे पहले छत्तीसगढ में दो पत्रकारों की हत्याएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों में कवरेज के दौरान मीडियाकर्मियों के साथ हाथापाई की खबरें भी आती रहती है। कुछ समय पहले अरूणाचल प्रदेश में प्रेस टस्ट आफ इण्डिया और अन्य मीडिया संस्थानों पर हमले किए गए।
एनयूजे महासचिव रासबिहारी और दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि 25 जून को दिल्ली में संसद के सामने धरना दिया जाएगा और राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सुरक्षा नीति बनाने की मांग को लेकर एनयूजे पहले से संघर्ष करती रही है। पत्रकारों के लिए सुरक्षा नीति में हमलावरों के खिलाफ उसी तरह कार्रवाई की जाए, जिस तरह सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने को लेकर कार्रवाई की जाती है। प्रेस विज्ञप्ति













rohit
June 20, 2011 at 12:17 pm
yashwant ji,patarakaro ko patarkar umesh ke saath utttarakhand govt ne kya kya kiya hai usse se avagat karaye,jis se ek aur J.D hatyakhand na ho ,umesh ka bhi encounter karna chati hai uttarakhand govt.