Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

”भारतीय मीडिया में 70 फीसदी धन विदेशियों का”

: हिंदुस्‍थान समाचार की कार्यशाला एवं सम्‍मेलन आयोजित : कठिन से कठिन कार्य मानव के संकल्प ने पूरे कर दिखाए हैं। मनुष्य का श्रम कभी भी साधनों का गुलाम नहीं रहा है। इसलिए हमें सदकार्यों का संकल्प लेना चाहिए और अपनी पूरी हिम्मत से उसमें डट जाना चाहिए। यह उद्गार प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने राजधानी देहरादून में स्थित बीजापुर राज्य अतिथि गृह में आयोजित हिन्दुस्थान समाचार बहुभाषी संवाद समिति की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला एवं पत्रकार सम्मेलन के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त की।

: हिंदुस्‍थान समाचार की कार्यशाला एवं सम्‍मेलन आयोजित : कठिन से कठिन कार्य मानव के संकल्प ने पूरे कर दिखाए हैं। मनुष्य का श्रम कभी भी साधनों का गुलाम नहीं रहा है। इसलिए हमें सदकार्यों का संकल्प लेना चाहिए और अपनी पूरी हिम्मत से उसमें डट जाना चाहिए। यह उद्गार प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने राजधानी देहरादून में स्थित बीजापुर राज्य अतिथि गृह में आयोजित हिन्दुस्थान समाचार बहुभाषी संवाद समिति की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला एवं पत्रकार सम्मेलन के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त की।

डा. निशंक ने कहा कि मनुष्य ने चिंतन मनन से धरती की हर समस्या का हल निकाला है। उन्होंने कहा कि आज का युग संचार क्रांति का युग है। इस समय मानव कल्याण में संचार की जो भूमिका हो सकती है वह किसी और माध्यम से नहीं संभव है। उन्होंने कहा कि आज समाज में विकास के साथ मूल्यों में जो ह्रास हो रहा है उस पर सभी को गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। संचार के साधनों का विकास तो हुआ है लेकिन उनकी विश्वसनीयता पर जो संकट छाया है उस पर भी विचार किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अपने पत्रकारीय अनुभवों को बांटतें हुए कहा कि आज का समाज सही चीजों को प्राप्त करना चाहता है लेकिन मीडिया का दायित्व है कि वह उस तक सही चीजें पहुंचाए। उन्होंने कहा कि सहज तरीके और सहज भाषा व नए परिप्रेक्ष्य में यदि हम कोई विषय प्रस्तुत करें तो निश्चित ही लोग उसे पसंद करेंगे। उन्‍होंने कहा कि हिन्दुस्थान समाचार निश्चित ही भाषायी समाचार पत्रों के लिए संजीवनी का कार्य करेगा। उन्होंने टिप्स देते हुए कहा कि किसी भी समाचार एजेंसी को समाचार पत्रों के संपादकों की पंसद का समाचार देने की कोशिश करनी चाहिए, जिससे उसके समाचार को महत्व मिले।

कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि हरिभूमि अखबार के मालिक व भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अभिमन्यू ने कहा कि आज समाज सेवा का सबसे बड़ा माध्यम मीडिया है, उसके माध्यम से हम समाज में जनजागरूकता फैला कर तमाम तरह की बुराईयों और कुरीतियों को खत्म कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज भारतीय मीडिया में 70 फीसदी धन विदेशियों का लगा हुआ है और उसके प्रभाव में भारत में कई तरह के षडयंत्र हो रहे है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रसिद्ध संत स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरी ने कहा कि आज मीडिया का बहुत विकास हुआ है लेकिन फिर आज भारत का एक बड़ा हिस्सा मीडिया से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि आज मीडिया में कोई भी सामान्य घटना ब्रेकिंग न्यूज बन जाती है और वो तब तक ब्रेकिंग न्यूज बनी रहती है जब तक कि उसी तरह की कोई दूसरी घटना उसकी जगह लेने के लिए नहीं आ जाती है। उन्होंने कहा कि इससे जहां समाचारों में लोगों की रूचि कम हो जाती है वहीं किसी भी घटना को बढ़ा-चढ़ा कर पेश करने से उसका महत्व कम होता है और आम खबर भी सनसनी बन जाती है।

कार्यक्रम में मार्गदर्शक के तौर पर उपस्थित आरएसएस के पूर्व सरसंघचालक केसी सुदर्शन ने देश में किसानों द्वारा की जा रही आत्महत्या पर लोगों का ध्यान खींचते हुए कहा कि आज ऐसे समय में मीडिया की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि मीडिया किसानों की समस्याओं पर लिखकर सरकार का ध्यान खींच सकती है और उन समस्याओं को खत्म करवा कर देश के कल्याण में अपना योगदान दे सकती है।

समारोह

उन्होंने किसान आत्महत्याओं का प्रमुख कारण रासायनिक खाद को बताते हुए कहा कि आजादी के तुरंत बाद जवाहरलाल नेहरू के प्रधानमंत्रित्वकाल में विदेशों से आयातित अन्न और रासायनिक खादों के प्रयोग ने भारत की धरती को बंजर बना दिया। उसके बाद पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव से बढे़ भोगवाद देश की जनसंख्या में बेतहाशा बृद्धि की जिसके परिणामस्वरूप आज भारत की 40 फीसदी जनसंख्या भुखमरी और गरीबी की शिकार हो गई है। उन्‍होंने देश में जैविक खेती को बढ़ावा देने की सलाह भी दी.

कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए हिन्दुस्थान समाचार के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार डा. नन्दकिशोर त्रिखा ने कहा कि आज हिन्दुस्थान समाचार के पत्रकार सम्मेलन में जिस तरह से मीडिया, समाज और देश की समस्याओं पर चर्चा हुई उससे निश्चित ही समाज में सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा मिलेगा, वह गरीब आदमी जो आज इलेक्ट्रानिक मीडिया के कैमरे के फ्रेम से बाहर निकाल दिया गया है, उसको फिर से उसमें जगह मिलेगी और भारतीय पत्रकारिता अपने पुराने मिशनरी रास्ते पर लौटेगी।

कार्यक्रम में हिन्दुस्थान समाचार की वार्षिक दैनन्दिनी-2011 का विमोचन भी हुआ। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों को एजेंसी के उत्तराखंड ब्यूरोचीफ धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। एजेंसी के मुख्यकार्यकारी अधिकारी अनिरूद्ध शर्मा ने हिन्दुस्थान समाचार का वर्ष-2010-11 का प्रगति विवरण प्रस्तुत किया।

इस दौरान हिन्दुस्थान समाचार के राष्ट्रीय संरक्षक श्रीकांत जोशी, निदेशक श्रीराम जोशी, राष्ट्रीय समाचार समन्वयक भूपेन्द्र धर्मानी, निदेशक लक्ष्मीप्रसाद जायसवाल, निदेशक राजेश सेठी, डा. देवेन्द्र भसीन, आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक शिवप्रकाश जी, प्रान्त प्रचारक महेन्द्र जी, प्रान्तकार्यवाह शशिकांत दीक्षित, सहप्रान्त प्रचारक डा. हरीश, प्रान्तसंघचालक चंद्रपाल सिंह नेगी, अजय जोशी, राजेन्द्र पंत, मंत्री श्यामवीर सैनी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी, भारत चौहान, डा. अजय सिंह, संजय श्रीवास्तव, अमित कुमार, प्रचारक नरेश कुमार, आजाद सिंह रावत, रामप्रताप मिश्र साकेती, जगदीश मलहोत्रा, विजय स्नेही, संजीव शर्मा, राजेश शर्मा, अनुराधा शर्मा, पारूल सिंह समेत बड़ी संख्या पत्रकारगण एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

देहरादून से धीरेन्द्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...