अतुल चतुर्वेदी ने राजस्थान पत्रिका के बंगलोर एडीशन को अलविदा बोल दिया है। वे यहां अक्टूबर 2006 से थे। उन्होंने बंगलोर में ही टाइम्स ग्रुप के अखबार बेंगलोर मिरर को बतौर रिपोर्टर ज्वाइन किया है। मूलतः आगरा के रहने वाले अतुल का करियर 10 वर्षों का है और वे राजस्थान पत्रिका से पहले सकाल अखबार के लिए कर्नाटक के बेलगाम जिले से रिपोर्टिंग करते थे। बेलगाम महाराष्ट्र और गोवा का सीमावर्ती जिला है।
दूसरी खबर भिलाई से। दैनिक भास्कर, भिलाई के न्यूज एडीटर प्रवीण शुक्ला ने अपने संस्थान को बाय बाय बोलकर अब नई पारी बिलासपुर शहर में हरिभूमि के साथ शुरू की है। वे हरिभूमि, बिलासपुर में बतौर एडीटर ज्वाइन कर चुके हैं।
चंदन शर्मा अमर उजाला से नई दुनिया में
अमर उजाला के साहिबाबाद (गाजियाबाद) के रिपोर्टर चंदन शर्मा के बारे में सूचना है कि उन्होंने यहां से इस्तीफा दे दिया और अब वे अपनी सेवाएं यहीं से नई दुनिया के दिल्ली में लांच होने वाले संस्करण में देंगे।











