जानकारी मिली है कि दैनिक भास्कर, मध्य प्रदेश के स्टेट हेड अभिलाष खांडेकर को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें भास्कर समूह के मराठी अखबार को लांच करने का जिम्मा दिया गया है. उन्हें मराठी न्यूजपेपर का आपरेशन हेड बनाया गया है. अभिलाष के महाराष्ट्र के होने के कारण उनके अनुभवों का भास्कर प्रबंधन भरपूर लाभ उठाना चाहता है, इसी कारण उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है. एक अन्य सूचना के मुताबिक आशुतोष चतुर्वेदी ने बीबीसी से इस्तीफा देकर पिछले दिनों अमर उजाला के नोएडा स्थित मुख्यालय में बतौर एक्जीक्यूटिव एडिटर ज्वाइन कर लिया है. कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें अमर उजाला में इनपुट इंचार्ज बनाया गया है.
आज समाज, गुड़गांव के बिजनेस हेड अनिल आर्या के इस्तीफा देने की खबर है. सूत्रों के मुताबिक वे नोटिस पीरिडय पर चल रहे हैं. अनिल दैनिक जागरण के साथ करीब 18 वर्षों तक संबद्ध रहे हैं. उनकी नई पारी के बारे में नहीं पता चल सका है. एक सूचना मेरठ से आई है. बताया जा रहा है कि आजतक, मेरठ के संवाददाता उस्मान चौधरी को प्रबंधन ने कार्यमुक्त कर दिया है. वजह क्या है, यह पता नहीं चल सका है. मेरठ में आजतक का काम अब कौन देखेगा, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है.
भड़ास4मीडिया को एक मेल के जरिए सूचना मिली है कि दैनिक भास्कर, रांची के सरकुलेशन मैनेजर पवन गोस्वामी ने इस्तीफा देकर दैनिक जागरण, पटना ज्वाइन कर लिया है. पर इस सूचना की अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है. कुछ लोगों का कहना है कि यह जानकारी मात्र अफवाह है, वहीं कुछ का कहना है कि अंदरखाने कुछ जरूर पका है. अगर आप कोई खबर रखते हैं तो नीचे कमेंट बाक्स में लिखकर या [email protected] पर मेल करके हमें अपग्रेड करें ताकि हम औरों को इनफार्म कर सकें.












रोहित
April 2, 2011 at 3:59 pm
उस्मान चोधरी की जगह अब चन्दन पांडे आये है ये पहले वोइस ऑफ इंडिया में काम करते थे लेकिन अभी शायद ट्रायल पीरियड पर है
बताया जाता है की इस वक्त आज तक पाने की दौड़ में मेरठ के कई लोग प्रयास रत है जिसमे कुछ बड़े चैनल से निकाले गए लोग है तो कुछ छुट भैया चैनलों में काम रहे लोग है
एक पत्रकार
April 2, 2011 at 6:57 pm
आशुतोष चतुर्वेदी तीसरी बार अमर उजाला में लौटे हैं। वो अमर उजाला के पूर्व संपादक राजेश रपरिया के बहुत प्रिय रहे हैं।
अनाम
April 2, 2011 at 7:00 pm
एक और। अमर उजाला में अभी और कितने एक्जीक्यूटिव एडिटरों की गुंजाइश बची है।
Sanjay Kumar Mishra
April 3, 2011 at 3:12 pm
Abhilash ji ke janae se MP ke Save Tiger Muhim ko bada jhatka lagaga.
rajesh
April 3, 2011 at 6:13 pm
pawan ji ka bhaskar se jana bura kabar hai…….. 1more strong hand of ranchi edition down….. hard luck bhaksar…. bura time hai abhi …
Ankush
April 3, 2011 at 7:27 pm
Main roz pooja karta huan, or ek hi dua mangta huan ki ” hey prabhu Amar Ujala ko barbad kar de kyonli amar ujala ne kai jindgiya barbad ki hain jismein se ek meri bhi hain”
अनाम
April 4, 2011 at 4:07 am
Ankush जी, पूरे अमर उजाला को क्यों बरबाद करना चाहते हैं। हो सकता है मालिकों को तो पता ही ना कि आपके संपादकों ने आपके साथ क्या किया?
अनाम
April 4, 2011 at 4:10 am
Abhilash ji ke janae se MP ke Save Tiger Muhim ko bada jhatka lagaga…………
अच्छा….ये तो नई जानकारी है। मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश दो ही राज्य हैं
जहां दो साल में बाघों की तादाद घटी है। बाकी सारे राज्यों में टाइगर बढ़े हैं।
अभिलाष जी कौन सी मुहिम चला रहे थे?
lutfi
April 4, 2011 at 8:52 am
आज तक वाले शायद पागल हो गए है,क्योकि उन्होंने अभिषेक सिन्हा को देहरादून से और उस्मान चौधरी को मेरठ से हटा दिया है दोनों बहुत अच्छे रिपोर्टर है और आज तक की शान थे,अब जिन चोर उचक्कों को आज तक संवाददाता बनाया गया है वो लौंडियाबाजी में कई बार हवालात में लात खा चुके है,नए रिपोर्टर में एक आजतक के कैमरामैन परमिंदर का साला है मेरठ में और दूसरा शैलेश का चमचा है देहरादून में,खबर तो ये भी है के अनूप सिन्हा जो assignment का बॉस है उसने २ लाख रूपये मांगे थे इन लोगो से और भी बहुत कुछ माँगा है जो लिखना उचित नहीं है