Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमर उजाला में राजेंद्र का तबादला, संजय का इस्तीफा

: ध्रुव नारायण सिंह, रघुवंश सिंह तोमर और प्रहलाद शर्मा की नई पारी : अमर उजाला, मेरठ के सिटी चीफ रहे और कुछ दिनों से नोएडा आफिस में कार्यरत राजेंद्र सिंह का तबादला अब अमर उजाला, लखनऊ कर दिया गया है. राजेंद्र सिंह मेरठ प्रेस क्लब के अध्यक्ष रह चुके हैं. उधर, अमर उजाला, अलीगढ़ के विज्ञापन विभाग में कार्यरत संजय गंगवार ने इस्तीफा देकर दैनिक जागरण, देहरादून ज्वाइन कर लिया है.

: ध्रुव नारायण सिंह, रघुवंश सिंह तोमर और प्रहलाद शर्मा की नई पारी : अमर उजाला, मेरठ के सिटी चीफ रहे और कुछ दिनों से नोएडा आफिस में कार्यरत राजेंद्र सिंह का तबादला अब अमर उजाला, लखनऊ कर दिया गया है. राजेंद्र सिंह मेरठ प्रेस क्लब के अध्यक्ष रह चुके हैं. उधर, अमर उजाला, अलीगढ़ के विज्ञापन विभाग में कार्यरत संजय गंगवार ने इस्तीफा देकर दैनिक जागरण, देहरादून ज्वाइन कर लिया है.

जमशेदपुर से दो सूचनाएं हैं. जमशेदपुर के वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव नारायण सिंह नीरज ने चमकता आईना अखबार ज्वाइन कर लिया है. वे कई अखबारों और पत्रिकाओं के संपादक रह चुके हैं. ध्रुव नारायण सिंह नीरज ने 1980 के दशक में रांची में एसएन विनोद के संपादन में निकले प्रभात खबर के जमशेदपुर संवाददाता के रूप में करियर की शुरुआत की. 1989 में टाटा के शहर से आज अखबार का प्रकाशन शुरू होने पर उसके साथ जुड़े गये. 1991 में उन्होंने जमशेदपुर से आवाज का प्रकाशन आरंभ कराने में अहम भूमिका निभायी. जब फ्रेंचाइजी के सहारे प्रभात खबर का जमशेदपुर संस्करण 1992 में लांच हुआ तो वे इसके स्थानीय संपादक बने. बाद के वर्षो में इस्पात मेल मेल, वाई टू के विजन जैसे अखबारों का संपादन किया. उत्कल मेल, उतिदवाणी, चमकता आईना, हिन्दुस्तान जैसे अखबारों से भी जुड़े. 2008 में उनके संपादन में न्यू इस्पात मेल नाम से साप्ताहिक अखबार निकलना शुरू हुआ जो बाद में दैनिक में तब्दील हो गया. नीरज इसके पहले संपादक बने. अब चमकता आईना ने उन्हें अपने साथ जोड़ा है.

उधर, जमशेदपुर से ही एक अन्य खबर के मुताबिक रघुवंश सिंह तोमर ने न्यू इस्पात मेल ज्वाइन कर लिया है. करीब 18 साल से पत्रकारिता में सक्रिय तोमर ने अपने कैरियर में काफी उतार-चढ़ावे देखे हैं. ये 1990 के दशक में इस्पात मेल के मुख्य संवाददाता हुआ करते थे. अभी तक वे दैनिक आज से जुड़े थे.

एक खबर भोपाल से. दैनिक जागरण, भोपाल के चौबीस साल पुराने साथी प्रहलाद शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने एलएन स्टार में जीएम के पद पर नई पारी शुरू की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. shah alam

    December 25, 2010 at 2:29 pm

    sir apki or kamyabi ke liye hum dua karte hain

    your s
    shah alam meerut

  2. Rajeev Dheeraj

    December 29, 2010 at 5:52 am

    Dear sir

    Naye karyabhar ke liye hardik shubhkamnayen

    Regards
    Rajeev
    Meerut

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...