नई दिल्ली से जोरशोर से शुरू हुए आज समाज अखबार के स्थानीय संपादक प्रदीप सिंह के बारे में खबर है कि वे इस अखबार से विदा लेने की तैयारी कर चुके हैं। वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सिंह इससे पहले आउटलुक में राजनैतिक रिपोर्टर रह चुके हैं। चर्चा है कि वे आउटलुक में आलोक मेहता की जगह पर जा सकते हैं हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सूत्रों का कहना है कि प्रदीप सिंह ने आज समाज प्रबंधन को सेवा से हटने के लिए नोटिस दे दिया है। वैसे, लोगों का मानना है कि आज समाज अखबार दिल्ली के मार्केट में अपनी पोजीशन बेहतर बनाने में नाकाम रहा है। लोग लगातार इस अखबार से निकल कर दूसरे जगहों पर जा रहे हैं। प्रबंधन अखबार की हालत को लेकर काफी परेशान है और इसे ठीक करने की प्रक्रिया फिर से शुरू करना चाहता है। इसी के चलते कई तरह के उठापठक होने की संभावना है।











