Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

आडवाणी को पीएम बताने वाले राजीव शुक्ला की जुबान फिसली या याददाश्त जा रही?

मेरी और आपकी याददाश्त अगर सही है तो भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपने भारत देश के या किसी भी देश के कभी प्रधानमंत्री नहीं रहे हैं। लेकिन लगता है राजीव शुक्ला की याददाश्त जा रही है. या फिर जुबान फिसलने लगी है. तभी तो वे लालकृष्ण आडवाणी को भारत का प्रधानमंत्री बता दिया और यह भी कह दिया कि आडवाणी ने छह साल तक देश पर शासन किया.

मेरी और आपकी याददाश्त अगर सही है तो भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपने भारत देश के या किसी भी देश के कभी प्रधानमंत्री नहीं रहे हैं। लेकिन लगता है राजीव शुक्ला की याददाश्त जा रही है. या फिर जुबान फिसलने लगी है. तभी तो वे लालकृष्ण आडवाणी को भारत का प्रधानमंत्री बता दिया और यह भी कह दिया कि आडवाणी ने छह साल तक देश पर शासन किया.

राजीव शुक्ला पहले एक रिपोर्टर थे. सामान्य-से पत्रकार. पर सत्ता के गलियारों में उन्होंने ऐसी पैठ बनाई की खुद नेता बन गए और अपने घर में मीडिया की कई कंपनियां और कई चैनल, रेडियो आदि खोल डाले. राजीव शुक्ला कांग्रेस से राज्यसभा के सदस्य हैं. साथ ही भारतीय किक्रेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी हैं. वे कल इटावा दौरे पर प्लेन से आए. सैफई हवाई पटटी पर प्लेन से उतरने के बाद सबसे पहले कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया. उसके बाद न्यूज चैनलों के पत्रकारों ने उनसे बातचीत शुरू की. रिपोर्टरों की ओर से मौजूदा किक्रेट विश्वकप पर भारतीय किक्रेट टीम की जीत आदि को लेकर सवाल पूछे गए. राजीव शुक्ला जवाब देते रहे पर अचानक उनके भीतर का राजनेता जाग गया और कह गए कि राजनीति पर सवाल पूछो यार…  उसके बाद बात शुरू हुई देश की राजनीति पर.

तब उनसे बाबा रामदेव की ओर से कालेधन के खिलाफ अभियान चलाए जाने को लेकर सवाल पूछा गया तो राजीव शुक्ला बोले- ”प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया है कि काले धन को अपने देश में लाने के लिये कानून के हिसाब से काम किया जा रहा है. कालेधन को लेकर जितने भी कानून हैं, उसका इस्तेमाल किया जा रहा है. वैसे, काले धन को लेकर बीसियों साल से काला सफेद जारी है. आडवाणी जी जो आज कालेधन को लेकर राग अलाप रहे हैं, जब वह प्रधानमंत्री थे तो क्यों कालेधन को लाने का काम नहीं किया. 6 साल सत्ता में रहने के बाद एक बार भी कालेधन को लेकर चर्चा तक नहीं की गई.”

कालेधन पर सरकार के स्टैंड का राजीव शुक्ला द्वारा बखान किया जाना और फिर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवानी को देश का 6 साल तक प्रधानमंत्री रहना बता जाना सबको हैरत में डाल गया. लोगों में चर्चा शुरू हो गई कि कहीं राजीव शुक्ला की याददाश्त तो नहीं जाने लगी. या फिर इसे जुबान फिसलना मान लिया जाए. 

इटावा से सहारा समय यूपी-उत्तराखंड के रिपोर्टर दिनेश शाक्य की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Anil Pande

    March 2, 2011 at 2:12 pm

    Ravishankar Prasad , BJP, APNA Comment DEIN

    written by Anil Pande, March 02, 2011

    Rajiv Shukla Aur Inki Patni Ko Patrakar Kyon Kahte Hain Log?

    Ye Satta Ke Dalal Hain, Aur Kuch Nahi. Below average Buddhi Wale. GHAMAND Aur AHANKAR SE BHARE HUE.

    Rajeev Ke Is Bayan Par Unke Saale Ravishakar Prasad (BJP, Spokesman) Ki Tippni Leni Chahiye.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...