उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार तथा दैनिक इंसाफ का सूरज के संपादक-मालिक युवराज कुमार हिमाली का निधन हो गया है. वे 76 वर्ष के थे. पिछले कुछ दिनों से बीमार थे. तीन दिन पहले अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी. उन्हें पहले दून अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उन्हें महंत इंद्रेश अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. काफी कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका.
हिमाली पिछले 33 सालों से इस अखबार का देहरादून से प्रकाशन कर रहे थे. उनके पहले भी कई अखबारों में काम कर चुके थे. उन्होंने कुछ समय तक नेपाल में अध्यापन का कार्य भी किया. वे अपने पीछे एक पुत्र छोड़ गए हैं. उनके निधन से देहरादून के पत्रकारों में शोक व्याप्त है.











