Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

उपजा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामदयाल का निधन

लखनऊ : यू.पी.जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के संस्थापक सदस्य और वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामदयाल भार्गव का कल बरेली में निधन हो गया। श्री भार्गव 87 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार आज बरेली में किया जाएगा। उपजा की एक बैठक में रामदयाल भार्गव और वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम पंकज के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

लखनऊ : यू.पी.जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के संस्थापक सदस्य और वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामदयाल भार्गव का कल बरेली में निधन हो गया। श्री भार्गव 87 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार आज बरेली में किया जाएगा। उपजा की एक बैठक में रामदयाल भार्गव और वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम पंकज के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

उपजा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री भार्गव को स्वास्थ्य खराब होने पर बरेली के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां आज पूर्वान्ह 11 बजे उनका स्वर्गवास हो गया। श्री भार्गव के परिवार में तीन बेटे हैं। उनका एक बेटा सीमा सुरक्षा बल में डीआईजी के पद पर तैनात है। श्री भार्गव ने उपजा की स्थापना तथा बरेली में विस्तार देने में विशेष योगदान दिया। उन्होंने बरेली में उपजा का पहला प्रेस क्लब रामदयाल भार्गवस्थापित किया। वे उपजा की बरेली शाखा के अध्यक्ष भी थे। उन्होंने बरेली में उपजा के तीन प्रांतीय सम्मेलन आयोजित कराये थे। वे बरेली से प्रकाशित दैनिक विश्व मानव, दैनिक नवसत्यम् के सम्पादक रहे।

उन्होंने बरेली से दैनिक समाचार पत्र बरेली समाचार और प्रभात का भी प्रकाशन किया था। वे आरम्भिक काल में हिन्दुस्तान समाचार के संवाददाता भी रहे। उन्होंने लम्बे समय तक नवभारत टाइम्स के संवाददाता के रूप में भी पत्रकारिता की। उपजा के गत 26 दिसम्बर को हुए चुनाव में वे दूसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। श्री भार्गव एवं घनश्याम पंकज के निधन पर आज उपजा के प्रदेश कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गई। शोक सभा में श्री भार्गव एवं श्री पंकज के निधन पर मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक सभा में एनयूजे के पूर्व अध्यक्ष पी.के.राय, एनयूजे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य प्रमोद गोस्वामी, उपजा के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, महामंत्री सर्वेश कुमार सिंह, पूर्व महामंत्री सुभाष दवे, कोषाध्यक्ष सत्येन्द्र अवस्थी, लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण मोहन मिश्र, सुनील त्रिवेदी, जे.पी.शुक्ल, राजेश सिंह, महेन्द्र तिवारी समेत कई अन्य पत्रकार मौजूद थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...