Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

उस दिन का खेल और साइना का मेल

ओमकारजून में साइना नेहवाल  ने  तीन बड़ी सीरीज जीतकर तहलका मचा दिया था. कुछ ही समय में वह अपने चमत्कारिक प्रदर्शन की बदौलत विश्व की नम्बर दो खिलाडी बन गई. पेरिस में विश्व कप और अब चीन में एशियाई खेलों में वह उतनी कामयाब नहीं हो सकी, जितनी उनसे उम्मीद थी. लेकिन कामनवेल्थ गेम्स में उन्हीं की बदौलत भारत पहली बार पदक तालिका में नंबर दो के सिंहासन पर बैठा.

ओमकारजून में साइना नेहवाल  ने  तीन बड़ी सीरीज जीतकर तहलका मचा दिया था. कुछ ही समय में वह अपने चमत्कारिक प्रदर्शन की बदौलत विश्व की नम्बर दो खिलाडी बन गई. पेरिस में विश्व कप और अब चीन में एशियाई खेलों में वह उतनी कामयाब नहीं हो सकी, जितनी उनसे उम्मीद थी. लेकिन कामनवेल्थ गेम्स में उन्हीं की बदौलत भारत पहली बार पदक तालिका में नंबर दो के सिंहासन पर बैठा.

तीन सीरीज जीतने के तुरंत बाद मैंने हरिभूमि के लिए साइना का इंटरव्यू किया. साइना की नेचर, उनके कठिन परिश्रम और खेल के प्रति निष्ठा के बारे में जानने का मौका मिला. उनके पिता डॉ हरवीर सिंह नेहवाल से अक्सर बातचीत होती ही रहती है. मैंने साइना को  उनका एक स्कैच बनवाकर भिजवाया तो उनकी मम्मी उषा नेहवाल का फोन आया. उन्हें ही नहीं सभी को स्कैच बहुत पसंद आया था. उसके बाद मैंने वह बड़े साइज़ में बनवाकर भिजवाया. तब से साइना और उनके परिवार से एक लगाव हो गया. उनके मैच के बाद अक्सर मेल पर बात हो जाती है. चीन में वह मैच हारी तो मैंने उन्हें हौंसला देने के लिए मेल भेजी. कहा कि अभी बहुत सी मंजिलें उन्हें तय करनी हैं. निराश नहीं हों. जब वो जीतती है तो पूरा देश उनके साथ खड़ा होकर ख़ुशी मनाता है. वो जीत नहीं पी हैं तो भी पूरा देश उनके साथ है.

सबसे दुर्भाग्य कि बात ये रही कि कामनवेल्थ गेम्स और एशियाड के बीच तैयारी के लिए खिलाडियों के पास समय बिलकुल नहीं था. हालाँकि साइना इस बीच भी पसीना बहाती रही. लेकिन बहुत से खिलाडी कामनवेल्थ के बाद सम्मान समारोहों में ऐसे उलझे कि एशियाई खेलों की तैयारी नहीं कर सके. उसी का नतीजा है कि बहुत से खेलों में भारत पिछड़ गया. जिनसे उम्मीद थी, वो पराजित हो गए. जहाँ तक साइना का सवाल है, वो पहले और तीसरे सेट में बहुत जमकर खेली. उन्होंने तीसरे सेट में पूरी ताकत और अनुभव भी झोंक दिया लेकिन शायद वह दिन हांगकांग की खिलाडी का था. मुझे पता है, साइना देर तक सो नहीं पाई होंगी क्योंकि इसी के साथ उसका एशियाई खेलों का सफ़र ख़तम हो गया. हौंसला देने के लिए मैंने उन्हें वीरवार रात को मैच ख़तम होते ही मेल भेजी.  शुक्रवार की सुबह मैंने मेल बॉक्स खोला तो साइना की मेल पड़ी थी.

उन्होंने जो कुछ लिखा, आप भी पढ़िए.

Sir

Yesterday i got your mail and read it thoroughly and it was very close to my heart. the questions you asked were the real hurdles in concentration on the game in the given time between CWG and Asiad. It was interesting to see that

I was invited to Kon banegaa krorpati  in mumbai , but i did not go there

I was invited for Indian television awards in mumbai  , but I did not go there

i was invited for sahara sports awards in mumbai  , but i did not go there

i was invited by BPCl in Delhion 2.11 , but I did not go there

I was invited by Haryana Govt , but I did not go there

I was invited to Delhi to go to Asiad on 8th and I found that my visa to china was not ready and it took me whole day to get the visa letter issued  late in the evening

i found that my team lost and I was alone in the fray

no body was there to cheer me

Any how I lost I did my best to win the macth but lost

I pray to almighty to keep me hale and hearty so that i can prove best in future for the badminton in India

yours sincerely

Saina nehwal

China

लेखक ओमकार चौधरी दैनिक हरिभूमि, दिल्‍ली के रेजीडेंट एडिटर हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. saleem akhter siddiqui

    November 22, 2010 at 5:50 am

    sir, bahut khushi ho rahi hai. aapko yahan dekhkar.

  2. dhanish

    November 22, 2010 at 9:00 am

    ya hai asli dasi girl..

  3. ksshailendra

    November 22, 2010 at 11:11 am

    saina par garv hai pure desh ko,unhe apne khel ke liye kisi ko bhi safai dene ki jarurat nahi hai, india hamesha unke saath rahega

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...