भड़ास4मीडिया ने महीने भर पहले जब यह खबर ब्रेक की कि अविनाश दास को गुड बाय तो कई लोगों ने इसका खंडन किया और अविनाश ने भी खुद के एनडीटीवी में ही होने की बात कही। पर उनके एनडीटीवी में होने की बात झूठ निकली। वे वाकई एनडीटीवी हिंदी से निकाल दिए गए थे और नोटिस पीरियड पूरा करने के बाद अब 15 जुलाई से दैनिक भास्कर, भोपाल में अपनी सेवाएं बतौर एक्जीक्यूटिव एडीटर के रूप में दे रहे हैं।
दिल्ली से भोपाल यात्रा के पहले अविनाश पटना, रांची, देवघर, झांसी आदि शहरों में प्रभात खबर और दैनिक भास्कर के बैनर तले यात्राएं कर चुके हैं।
चर्चा है कि अविनाश ने दैनिक भास्कर में एक अंग्रेजी अखबार से नए आए स्टेट हेड के सौजन्य से ज्वाइऩ कर पाने में सक्षम हुए। इससे पहले वे दिल्ली में ही विभिन्न टीवी चैनलों और अखबारों में नौकरी के लिए जुगाड़ कर रहे थे पर कहीं बात नहीं बनी। बताया जा रहा है कि अविनाश भोपाल में दैनिक भास्कर के नए लांच हुए टैबलाडय डीबी स्टार का काम देखेंगे।
भोपाल में दैनिक भास्कर के साथ अविनाश की पारी लंबी चले, भड़ास4मीडिया यह दुआ करता है।











