Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

कमलेश दीक्षित डीएलए में सीजीएम पद पर

Kamlesh Dixitअमर उजाला में 21 वर्षों की लंबी पारी खेलने वाले कमलेश दीक्षित ने इस संस्थान को बाय कहने के बाद अब नई पारी अमर उजाला समूह से अलग होकर अपना खुद का मीडिया हाउस स्थापित करने वाले अजय अग्रवाल के अखबार डीएलए के साथ शुरू की है। कमलेश दीक्षित ने यहां बतौर चीफ जनरल मैनेजर ज्वाइन किया है। वे अमर उजाला में जनरल मैनेजर के पद पर थे। कई संस्करणों को लांच करने की तैयारी कर रहा डीएलए समूह के विस्तार की बड़ी जिम्मेदारी अब कमलेश दीक्षित के कंधों पर आ पड़ी है। 

Kamlesh Dixitअमर उजाला में 21 वर्षों की लंबी पारी खेलने वाले कमलेश दीक्षित ने इस संस्थान को बाय कहने के बाद अब नई पारी अमर उजाला समूह से अलग होकर अपना खुद का मीडिया हाउस स्थापित करने वाले अजय अग्रवाल के अखबार डीएलए के साथ शुरू की है। कमलेश दीक्षित ने यहां बतौर चीफ जनरल मैनेजर ज्वाइन किया है। वे अमर उजाला में जनरल मैनेजर के पद पर थे। कई संस्करणों को लांच करने की तैयारी कर रहा डीएलए समूह के विस्तार की बड़ी जिम्मेदारी अब कमलेश दीक्षित के कंधों पर आ पड़ी है। 

उन्हें पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है जहां छह संस्करण लांच होने है। उच्च पदस्थ सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक डीएलए जल्द ही पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश में कई संस्करण लांच करने की तैयारी कर रहा है। इसमें लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर आदि शामिल हैं। ये सभी संस्करण अब कमलेश दीक्षित के नेतृत्व में लांच किए जाएंगे। दैनिक जागरण से करियर शुरू करने वाले कमलेश दीक्षित ने अमर उजाला के कई संस्करणों की लांचिंग और विस्तार करने वाली टीम के हिस्सा रहे हैं। वे लंबे समय तक अमर उजाला कानपुर में सर्वेसर्वा रहे। बाद में बदली हुई परिस्थितियों में उन्हें अमर उजाला मुख्यालय नोएडा बुला लिया गया। इससे असंतुष्ट कमलेश दीक्षित लगातार दूसरे विकल्पों की तलाश में जुटे थे। अंततः उन्होंने डीएलए के साथ लंबी पारी खेलने का फैसला लिया और इस संस्थान को ज्वाइन कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि आधिकारिक तौर पर डीएलए में ज्वायनिंग की खबर अभी जारी नहीं की गई है। पर उन्होंने डीएलए में काम शुरू कर दिया है और अपनी नई टीम बनाने में जुट गए हैं। कमलेश को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...