Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

कलेक्‍टर ने दी पत्रकार को जिला बदर करने की धमकी!

रामकिशोरमध्‍य प्रदेश के बैतूल जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में रासुका के तहत चल रहे अपंग पत्रकार रामकिशोर पवांर के बहुचर्चित मामलें में कलेक्‍टर ने कहा कि वे एक महीने के अंदर उसे बाहर करके ही दम लेंगे. पेशी पर कलेक्‍टर के न्‍यायालय में उपस्थित हुए रामकिशोर पंवार के अधिवक्‍ता ने एक आवेदन प्रस्‍तुत कर गवाहों को बुलाने तथा सम्‍मन जारी करने का अनुरोध किया था. जिसे कलेक्‍टर ने निरस्‍त कर दिया तथा कहा कि आगामी पेशी पर सभी गवाहों को एक साथ बुलवा कर, एक दिन में ही गवाही पूरी कर इसे इस महीने के अंत तक जिला बदर कर दिया जाएगा.

रामकिशोरमध्‍य प्रदेश के बैतूल जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में रासुका के तहत चल रहे अपंग पत्रकार रामकिशोर पवांर के बहुचर्चित मामलें में कलेक्‍टर ने कहा कि वे एक महीने के अंदर उसे बाहर करके ही दम लेंगे. पेशी पर कलेक्‍टर के न्‍यायालय में उपस्थित हुए रामकिशोर पंवार के अधिवक्‍ता ने एक आवेदन प्रस्‍तुत कर गवाहों को बुलाने तथा सम्‍मन जारी करने का अनुरोध किया था. जिसे कलेक्‍टर ने निरस्‍त कर दिया तथा कहा कि आगामी पेशी पर सभी गवाहों को एक साथ बुलवा कर, एक दिन में ही गवाही पूरी कर इसे इस महीने के अंत तक जिला बदर कर दिया जाएगा.

गौरतलब है कि पंजाब केसरी के बैतूल जिला प्रभारी रामकिशोर पंवार के ऊपर चौदह मामले दर्ज थे. इसमें एक भी संगीन मुकदमा नहीं है. पंवार इनमें से बारह मुकदमों ने कोर्ट द्वारा बरी कर दिए गए हैं. इन पर कई मुकदमें 107/16 जैसे मामूली धाराओं के हैं. इसके बावजूद जिला प्रशासन उनको जिला बदर करने की कार्रवाई पर अमादा है.

दो साल पहले पंवार एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होकर अपंगता के शिकार भी हो चुके हैं. तब से वे डाक्‍टरों की सलाह पर बेड रेस्‍ट कर रहे हैं. जिला चिकित्‍सालय ने पंवार को 45 प्रतिशत विकलांगता का प्रमाण पत्र भी जारी किया है. पंवार इस स्थिति में नहीं हैं कि किसी को गंभीर चोट पहुंचा सकें.

कलेक्‍टर की धमकी के बाद पंवार ने इसकी शिकायत सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया और मानवाधिकार आयोग से भी की है. बताया जा रहा है कि रामकिशोर ने जालसाजी के तीन अलग-अलग परिवाद दाखिल किए हैं. ये परिवाद राजनीतिक रूप से कुछ पहुंच वाले लोगों के खिलाफ है. इसी परिवाद को वापस लेने के लिए रामकिशोर पर दबाव बनाया जा रहा है. इसके लिए पुलिस भी कई बार प्रयास कर चुकी है. लेकिन न्‍यायालय द्वारा पुलिस के आग्रह को अस्‍वीकार करने के बाद अब रामकिशोर को प्रशासन की मदद से परेशान किया जा रहा है.

जिला कलेक्‍टर द्वारा धमकी दिए जाने के बाद जिले के पत्रकार संगठनों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है. पत्रकार संगठनों ने कहा है कि कलेक्‍टर के न्‍यायालय में संगीन अपराध करने वालों के खिलाफ जिला बदर के मामले नहीं चल रहे हैं, जो चल रहे हैं वो भी बरसों से ज्‍यों के त्‍यों पड़े हुए हैं, लेकिन विकलांग पत्रकार को जिला बदर करने में कलेक्‍टर पूरी तरह लग गए हैं, जिनके ऊपर कोई बड़ा संगीन मामला भी दर्ज नहीं है. पत्रकार संगठन अब आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार करने में लग गए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. balotra banshichoudhary

    January 6, 2011 at 10:19 am

    ramkidhore ji aap aapni lekhani pr adig rahe chala ek collector aapka kya bigad dega caurt jinda hai………….banshi balotra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...