टाइम्स समूह ने अपने मराठी दैनिक महाराष्ट्र टाइम्स के पुणे संस्करण की लांचिंग की तैयारियों को पूरा कर लिया है. इस संस्करण को 7 को लांच किया जाएगा. अखबार की टीम इस संस्करण के सफल लांचिंग के लिए दिन-रात एक किए हुई है. अखबार का आरई पराग करांडीकर को बनाया गया है. पराग मराठी भाषा के वरिष्ठ पत्रकार हैं.
अखबार पुणे के मराठी भाषियों को ध्यान में रखकर यह संस्करण लांच कर रहा है. महाराष्ट्र टाइम्स का प्रकाशन मुंबई से काफी पहले से किया जा रहा है. संस्करण की लांचिंग के पहले ही इसका जोरशोर से प्रचार किया जा रहा है. अखबार के सभी पेज रंगीन प्रकाशित किए जायेंगे. महाराष्ट्र टाइम्स के साथ पुणे टाइम्स, प्रगति फास्ट और विकली प्रॉपटी जैसे सप्लीमेंट भी पाठकों को दिए जायेंगे.











