Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

किशोर मालवीय से बोले अग्निवेश- नक्सली हिंसा के लिए सरकार जिम्मेदार

: सीएनईबी में रविवार को देखिए ‘क्लोज एनकाउंटर’ : “देश के नक्सली संगठन शांतिवार्ता के लिए तैयार हैं और वे हथियार छोड़ने के लिए भी तैयार हो सकते हैं लेकिन सरकार का एक मजबूत गुट नहीं चाहता कि नक्सलियों से बातचीत हो।“ ये कहना है समाजसेवी स्वामी अग्निवेश का। वे सीएनईबी के साप्ताहिक कार्यक्रम ‘क्लोज एनकाउंटर’ में चैनल के सलाहकार संपादक किशोर मालवीय के पूछे सवालों का जवाब दे रहे थे.

: सीएनईबी में रविवार को देखिए ‘क्लोज एनकाउंटर’ : “देश के नक्सली संगठन शांतिवार्ता के लिए तैयार हैं और वे हथियार छोड़ने के लिए भी तैयार हो सकते हैं लेकिन सरकार का एक मजबूत गुट नहीं चाहता कि नक्सलियों से बातचीत हो।“ ये कहना है समाजसेवी स्वामी अग्निवेश का। वे सीएनईबी के साप्ताहिक कार्यक्रम ‘क्लोज एनकाउंटर’ में चैनल के सलाहकार संपादक किशोर मालवीय के पूछे सवालों का जवाब दे रहे थे.

स्वामी अग्निवेश ने गृह मंत्री पी. चिदम्बरम और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी नक्सलियों को शांतिवार्ता के लिए मनाया जाता है तब सुरक्षाबलों की ओर से उस प्रयास को तोड़ने की कोशिश होती है। नक्सली नेता आजाद की मौत को फर्जी मुठभेड़ का नाम देते हुए स्वामी अग्निवेश ने कहा कि आजाद उनके कहने पर शांति वार्ता के लिए आ रहे थे लेकिन आंध्र प्रदेश पुलिस ने उन्हें पकड़ कर मार डाला। उन्होंने इसकी शिकायत गृह मंत्री और प्रधानमंत्री से की पर उन्होंने भी कुछ नहीं किया। ‘क्लोज एनकाउंटर’ के इस एपिसोड का प्रसारण रविवार 20 फरवरी को शाम 7 बजे होगा।

‘क्लोज एनकाउंटर’ में नीतीन गडकरी का एपिसोड काफी चर्चित रहा था। इसमें पहली बार गडकरी ने कहा था कि आडवाणी अब भाजपा के लिए प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नहीं रहे। यही नही अब आडवाणी अगला चुनाव लड़ेंगे इसमें भी शक है। उस इंटरव्यू ने भाजपा में खलबली मचा दी थी और सुगबुगाहट शुरू गई कि अब भाजापा में आडवाणी युग का अंत हो गया। ‘क्लोज एनकाउंटर’ सीएनईबी न्यूज़ चैनल का एक लोकप्रिय कार्यक्रम है जिसमें हर बार एक हस्ती का साक्षात्कार किया जाता है। इसमें काफी धारदार सवाल होते हैं। हर रविवार शाम 7 बजे प्रसारित होने वाले इस शो में अब तक स्वामी रामदेव जैसी शख्सियत और नीतीन गडकरी, राम माधव, सीताराम येचुरी, अमर सिंह और सुशील कुमार शिंदे जैसे नेताओं का इंटरव्यू किया जा चुका है। इस शो का दोबारा प्रसारण मंगलवार रात 9.30 बजे होता है। प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. chandra kumar

    February 19, 2011 at 2:44 pm

    Naksali bhi hamare hi bich ke log hai, unhe apano jaisa hi samaj kar mamlo ko mil baithkar hal nikalna hi sahi marg hai. Ha ye bhi sach hai ki unki gatividhiya atankwad ke sahare chal rahi hai. virodh ka tarika galat hai. jo samajik hit me nahi hai. naksaliyo ki ladai punjivad ke khilaf thi per unka sangarsh aab sasan satta ke liye hone laga hai. aur sachh kahe to kuchh rajnetao ke hath ki kathputali ho gaye hai. jo ipani pahachan banaye rakhna chahte hai.

  2. anil

    February 19, 2011 at 2:57 pm

    Respected Kishore malviya Sir you are great.

  3. rajesh kumar

    February 21, 2011 at 9:41 am

    third grade news channel…..third grade enchor and third grade interviewee……bhadas is more reputed than cneb…..they should not high-light such stupid interviews.

  4. shiv kumar

    February 22, 2011 at 6:55 pm

    Aaj tak jo kush bhi sarkaro ke khilaf hua hai un sab ke leay sakar, mantri te afsar shahi hi sidde ja asidde tour par zimadar hondia ne, oh gal wakhri hai ki eh savikar nahi kardia. shiv kumar, sub Editor —9988376991

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...