पंजाब केसरी में 19 साल तक सेवा करने के बाद पत्रकार खुशविंदर सिंह ने इस्तीफा दे दिया. वे इन दिनों पंजाब केसरी के जम्मू आफिस के साथ जुड़े हुए थे. सूचना है कि वे अब अपना शाम का अखबार निकालने की तैयारी कर रहे हैं.
भोजपुरी चैनल “मैजिक टीवी” के प्रोडूसर विनायक कुमार ने चैनल को अलविदा कह दिया है. विनायक सहारा समय, जी न्यूज़, न्यूज़ 24 में भी काम कर चुके हैं. वे कहां जा रहे हैं, इसके बारे में पता नही चल पाया है. विनायक बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले है. एक अन्य सूचना के मुताबिक मैजिक टीवी से सीनियर वीडियो एडिटर कुनाल अरोड़ा को कार्यमुक्त कर दिया गया है.











