Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

गीताश्री और सुशीला ‘वुमेन एचीवर्स अवार्ड’ से सम्मानित

सुप्रसिद्ध पत्रकार गीताश्री और महिला विषयों की प्रसिद्ध लेखिका सुशीला कुमारी को वर्ष 2010 के आधी आबादी वुमेन एचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है। नयी दिल्ली के कमानी सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष गिरीजा व्यास ने सुशीला कुमारी को यह पुरस्कार दिया जबकि सुप्रसिद्ध महिला कार्यकर्ता एवं वुमेन पावर कनेक्ट एवं ज्वाइंट वीमेन प्रोग्राम की अध्यक्ष रंजना कुमारी ने गीताश्री को यह पुरस्कार प्रदान किया।

सुप्रसिद्ध पत्रकार गीताश्री और महिला विषयों की प्रसिद्ध लेखिका सुशीला कुमारी को वर्ष 2010 के आधी आबादी वुमेन एचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है। नयी दिल्ली के कमानी सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष गिरीजा व्यास ने सुशीला कुमारी को यह पुरस्कार दिया जबकि सुप्रसिद्ध महिला कार्यकर्ता एवं वुमेन पावर कनेक्ट एवं ज्वाइंट वीमेन प्रोग्राम की अध्यक्ष रंजना कुमारी ने गीताश्री को यह पुरस्कार प्रदान किया।

आउटलुक में सहायक संपादक के तौर पर काम कर रही गीताश्री को पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान देने के लिये तथा सुशीला कुमारी को महिला विषयों पर लेखन के लिये यह पुरस्कार दिया गया। सुशीला कुमारी ‘‘आधी दुनिया का सच’’ के लिये प्रतिष्ठित भारतेन्दु हरिश्चन्द्र पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं।

गीताश्री

इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में योगदान करने वाली अथवा विशेष उपलब्धियां हासिल वाली कुल 27 महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें सबसे कम उम्र में केन्द्रीय मंत्री बनी अगाथा के संगमा, गायिका कविता सेठ, टेलीविजन कलाकार दीप्ति भटनागर, नृत्यांगना शालू जिंदल, दिल्ली की 12 वीं कक्षा में टॉपर वैशाली गर्ग, टेलीविजन बाल कलाकार उल्का गुप्ता, दूरदर्शन की एंकर नीलम शर्मा, डा. ग्रेस पिंटो, तेलुगू कलाकार रिचा सोनी, कवयित्री डा. पल्लवी मिश्रा, मेरठ की महिला मेयर मधु गुज्जर, दिल्ली टाइम्स की संपादक पियाली दास गुप्ता और महिला आर्किटेक्चर कनिका भी शामिल हैं।

इस मौके पर फिल्म, राजनीति, चिकित्सा, मीडिया एवं समाज सेवा क्षेत्र की अनेक जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। यह पुरस्कार जनसंचार माध्यमों के जरिये महिला विषयों पर जागरूकता कायम करने वाली संस्था ‘‘आधी आबादी‘‘ की ओर से दिया जाता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. jagdish yadav

    November 27, 2010 at 1:08 pm

    bahut achha laga badhaian

  2. amitabh

    November 28, 2010 at 4:32 pm

    geeta mam ko bahut bahut badhai……

  3. kshama sharma

    November 29, 2010 at 6:56 am

    Geetashree ne phir kar dikhaya . meri badhai- kshama sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...