Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

गूगल के सीईओ बने लैरी पेज

अमेरिकी कंपनी गूगल इंक में बड़ा फेरबदल हुआ है। दुनिया के दिग्गज इंटरनेट सर्च इंजन को चलाने वाली इस कंपनी के सह-संस्थापक लैरी पेज अब सीईओ का पद संभालेंगे। वह मौजूदा सीईओ एरिक श्मिट का स्थान लेंगे, वर्ष 2001 से इस पद पर हैं। श्मिट आगे से एक्जीक्यूटिव चेयरमैन बन जाएंगे। ये बदलाव 4 अप्रैल, 2011 से लागू होंगे। पेज और सर्गेई ब्रिन ने मिलकर वर्ष 1998 में गूगल की शुरुआत की थी।

अमेरिकी कंपनी गूगल इंक में बड़ा फेरबदल हुआ है। दुनिया के दिग्गज इंटरनेट सर्च इंजन को चलाने वाली इस कंपनी के सह-संस्थापक लैरी पेज अब सीईओ का पद संभालेंगे। वह मौजूदा सीईओ एरिक श्मिट का स्थान लेंगे, वर्ष 2001 से इस पद पर हैं। श्मिट आगे से एक्जीक्यूटिव चेयरमैन बन जाएंगे। ये बदलाव 4 अप्रैल, 2011 से लागू होंगे। पेज और सर्गेई ब्रिन ने मिलकर वर्ष 1998 में गूगल की शुरुआत की थी।

पेज ऐसे समय पर गूगल की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जब कंपनी को सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक से कड़ी टक्कर मिल रही है। वर्ष 2004 में स्थापित फेसबुक का इस्तेमाल करीब 50 करोड़ लोग करते हैं। गूगल को मोबाइल विज्ञापन में आइटी कंपनी एप्पल से भी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। श्मिट ने बताया कि कंपनी के उच्च प्रबंधन में फेरबदल जिम्मेदारी व जवाबदेही तय करने के लिए किया गया है। कंपनी को दिसंबर 2010 में खत्म हुई चौथी तिमाही में 2.54 अरब डॉलर का मुनाफा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 1.97 अरब डॉलर था। इस दौरान कंपनी को 8.44 अरब डॉलर की आमदनी हुई, जो वर्ष 2009 की चौथी तिमाही से 26 फीसदी अधिक है। साभार : एजेंसी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...