सेवा में, संपादक, भड़ास4मीडिया, पत्रकार जो छोटे-मोटे अखबारों में लिखते रहते हैं, वे अपनी भड़ास इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में घुसकर दूर करना चाहते हैं, लेकिन इन दिनों कुकुरमुत्तों की तरह न्यूज चैनल लांच हो रहे हैं, जो ऐसे पत्रकारों को अपने विज्ञापनों के माध्यम से ललचाते हैं। ऐसे ही न्यूज चैनलों में शुमार है चढ़दी कला टाइम टीवी।
भोपाल में इसके ऑफिस में 2 लड़कियां और 3 पुरुष काम करते हैं। इनमें से एक गोस्वामी नाम का व्यक्ति अपने आपको चैनल का हेड बताता है। करीब 6 माह पहले बीना (सागर) के एक पत्रकार से जिसका नाम कृष्ण कुमार है, से 10 हजार रुपए चैनल में नौकरी देने के नाम पर ले लिए और अभी तक न तो चैनल की आईडी दी गई और न ही नियुक्ति पत्र। पैसे देते समय एक स्थानीय अखबार के संपादक भी कृष्ण कुमार के साथ थे। पैसे मांगने पर कह दिया गया कि चैनल बंद हो गया है अब काहे के पैसे।
राजेश जैन
बीना (मध्य प्रदेश)












ayush kumar
July 26, 2011 at 3:36 pm
टाइम टीवी वाले इस चीज में नंबर १ हैं, मेरे से भी पांच हजार माँगा था…
Dinesh sharma
July 27, 2011 at 7:38 pm
Apko thago se dur rahna chayen.
sudhir
August 1, 2011 at 10:15 am
mere se bhi 5000 leye the salo ne
jasvinder singh sabharwal
August 5, 2011 at 5:40 pm
SAMUNDER ME BHI KOI GALAT KIREE HOTE HE………