Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

चलती ट्रेन में पत्रकार पर हमला कर मोबाइल छीना

नवी मुंबई के कुर्ला-पनवेल हार्बर रेलवे रुट पर बदमाशों ने चलती ट्रेन में हमारा महानगर के पत्रकार नागमणि पाण्‍डेय समेत तीन लोगों पर हमला कर उनके मोबाइल ले लिए. इस हमले में नागमणि ट्रेन से नीचे गिरते गिरते बचे. उनके पांव में चोट आई है. उन्‍होंने मामले की शिकायत वाशी रेलवे पुलिस स्‍टेशन में दर्ज करा दी है.

नवी मुंबई के कुर्ला-पनवेल हार्बर रेलवे रुट पर बदमाशों ने चलती ट्रेन में हमारा महानगर के पत्रकार नागमणि पाण्‍डेय समेत तीन लोगों पर हमला कर उनके मोबाइल ले लिए. इस हमले में नागमणि ट्रेन से नीचे गिरते गिरते बचे. उनके पांव में चोट आई है. उन्‍होंने मामले की शिकायत वाशी रेलवे पुलिस स्‍टेशन में दर्ज करा दी है.

गुरुवार की रात नागमणि पाण्‍डेय बांद्रा आफिस में मीटिंग के बाद नवी मुंबई स्थित घर के लिए निकले. उन्‍होंने रात साढ़े नौ बजे के आसपास वाशी के लिए ट्रेन पकड़ी. ट्रेन में भीड़ होने की वजह से वे गेट के पास खड़े थे. इस दौरान उनके मोबाइल पर कॉल आ गया, जिसके चलते वे गेट पर ही खड़े होकर बात करने लगे. लोकल ट्रेन जैसे ही वाशी स्‍टेशन से पहले वाशी ब्रिज के पास पहुंची, वहां पहले से खम्‍भों पर घात लगाए बदमाशों ने किसी चीज से नागमणि के हाथों और पैरों पर वार किया. अचानक हुए हमले से वो अचकचा गए तथा मोबाइल उनके हाथ से नीचे गिर गया. वो ट्रेन से गिरते गिरते बचे. उनका पैर भी किसी चीज से टकरा गया. बदमाशों ने दो अन्‍य यात्रियों से भी ऐसे ही मोबाइल छीन लिया.

ट्रेन के वाशी पहुंचने के बाद घायल नागमणि तथा दो अन्‍य यात्रियों ने अपनी शिकायत वाशी रेलवे पुलिस में दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. इस संदर्भ में पूछे जाने पर नागमणि ने बताया कि अचानक हुए हमले के दौरान वो चलती ट्रेन से नीचे गिरते गिरते बचे. उन्‍होंने बताया कि उनके पैर में ज्‍यादा चोट आई है, जिसके चलते वो कार्यालय नहीं जा पा रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...