दैनिक हिंदुस्तान जल्द ही फरीदाबाद संस्करण लांच करने वाला है। यह लांचिंग अगले एक हफ्ते के दौरान हो सकती है। इसी के तहत नए लोगों की भर्तियां और पुराने लोगों की तरक्की की कवायद यहां जारी है। दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर, फरीदाबाद के कुछ लोग जल्द ही दैनिक हिंदुस्तान, फरीदाबाद में ज्वाइन करने वाले हैं। इनके इंटरव्यू वगैरह हो गए हैं, अप्वायंटमेंट लेटर मिलने बाकी हैं। हिंदुस्तान, फरीदाबाद में कार्यरत फोटोग्राफर सुभाष शर्मा और स्ट्रिंगर अशोक शर्मा को स्टाफर बना दिया गया है।
दूसरी खबर दैनिक जागरण, नोएडा से
सूचना है कि दैनिक जागरण, नोएडा के अरुण कुमार सिंह ने आज दैनिक हिंदस्तान, दिल्ली में बतौर सीनियर कापी एडीटर ज्वाइन कर लिया है। वे नोएडा में यूपी जनरल डेस्क पर कार्यरत थे।











