जागरण प्रकाशन ने उर्दू अखबार इंकलाब को लखनऊ से लांच कर दिया है. इसके साथ ही इस अखबार का पहला प्रकाशन शुरू हो गया है. इसके साथ ग्रुप अब दूसरे शहरों से भी इंकलाब को लांच करने की तैयारी पूरी कर चुका है. अखबार का मूल्य फिलहाल दो रुपये निर्धारित किया गया है. अखबार को बारह पेज का रखा गया है, रविवार को अखबार सोलह पन्नों का प्रकाशित किया जाएगा.
इंकलाब को 9 जून यानी आज नोएडा, कानपुर और बरेली से एक साथ लांच करने की तैयारी है. आज इसको इन तीनों यूनिटों से एक साथ लांच किया जाएगा. इसी क्रम में मुरादाबाद में 14 जून, गोरखपुर, वाराणसी और इलाहाबाद में 21 जून को लांच किया जाएगा. 27 जून को इसे आगरा, अलीगढ़ तथा मेरठ से लांच किया जाएगा. अखबार के एडिटर शाहिद लतीफ हैं. कंटेंट और प्लांनिंग की जिम्मेदारी शाहिद लतीफ के कंधों पर ही है. नार्थ रीजन के इंचार्ज शकील शम्सी भी उनके साथ जुटे हुए हैं.












ashwanipratap
July 7, 2011 at 7:18 pm
pradesh may INQULAB lakar jagran kya batana chata hai , Mujha lagta hai ki jagran koi bada khal kar raha hi or isska pecha sandeep gupta ki or jagran may dalalo ka lamba fayda hai iss liya INQULAB nikal kar jagran ko badnam karna ki sajis ho rahi hai . .
Kitna hi UP may URDU akhbar padna wale .