Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

जागरण, हल्द्वानी में अव्यवस्थाओं का आलम

उत्तराखण्ड के देहरादून में दैनिक जागरण के स्टेट प्रभारी कुशल कोटियाल ने सीनियर सब-एडिटर मनोज श्रीवास्तव को देहरादून से हल्द्वानी यूनिट में ट्रांसफर कर दिया। मनोज को यहां भेजने के पीछे मैनेजमेंट की सोच रही थी कि हल्द्वानी यूनिट की कमजोर व्यवस्था को दुरुस्त किया जाये एवं तमाम अव्यवस्थाओं पर भी काबू रखा जा सके, मगर यहां मनोज श्रीवास्तव को एक सब-एडिटर के नीचे तैनात कर दिया गया। हालातों को देखते हुए मनोज ने व्यवस्था के सामने अपने हथियार डालते हुए मैनेजमेंट को एक माह के अन्दर काम छोड़ देने का नोटिस भी थमा दिया।

उत्तराखण्ड के देहरादून में दैनिक जागरण के स्टेट प्रभारी कुशल कोटियाल ने सीनियर सब-एडिटर मनोज श्रीवास्तव को देहरादून से हल्द्वानी यूनिट में ट्रांसफर कर दिया। मनोज को यहां भेजने के पीछे मैनेजमेंट की सोच रही थी कि हल्द्वानी यूनिट की कमजोर व्यवस्था को दुरुस्त किया जाये एवं तमाम अव्यवस्थाओं पर भी काबू रखा जा सके, मगर यहां मनोज श्रीवास्तव को एक सब-एडिटर के नीचे तैनात कर दिया गया। हालातों को देखते हुए मनोज ने व्यवस्था के सामने अपने हथियार डालते हुए मैनेजमेंट को एक माह के अन्दर काम छोड़ देने का नोटिस भी थमा दिया।

दूसरी घटना में हल्द्वानी यूनिट में तैनात ड्राइवर त्रिलोकी की मैनेजर अशोक त्रिपाठी से एक मामले को लेकर अनबन हो गई। इससे क्षुब्ध होकर ड्राइवर ने डयूटी पर आना बंद कर दिया, जिसे देखते हुए मैनेजर ने यूनिट में उसका नो-एंट्री का आदेश चस्पा करवा दिया। अपने पिता की उपेक्षा से गुस्साये ड्राईवर पुत्र ने मैनेजर के काले कारनामों की पोल खोलने की धमकी दे दी, तो प्रभावशाली मैनेजर ने उसे पुलिस से पकड़वा दिया, लेकिन पुलिसिया कहर के सामने वह नहीं झुका तो उसे छुड़वाकर मामले को रफा-दफा करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

तीसरी घटना में हल्द्वानी यूनिट की फजीहत तब और हो गई, जब एक चपरासी ने गार्ड की पिटाई कर दी। इस घटना से अफरा-तफरी का माहौल रहा, इन तमाम लगातार हुई घटनाओं के चलते हल्द्वानी यूनिट चर्चाओं में बनी हुई है, साथ ही अंदरखाने चल रही रस्साकसी से जूनियर पत्रकार व कर्मचारी दहशत में देखे जा सकते हैं।

हल्द्वानी से रवेन्‍द्र कुमार की रिपोर्ट.

अगर किसी को इस खबर के तथ्य से आपत्ति हो तो अपनी बात वह [email protected] पर मेल कर सकता है या नीचे कमेंट बाक्स में लिख सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. sanjay sharma

    November 20, 2010 at 6:54 am

    yah ashok tripathhi to jahan rahega’ vhin narak kar deta hai………….sansthan ko yh bhi nhin dikhta ki do paise ka admi arbon men kaise khel rha hai’ janch ka mamla hai.

  2. dhanish

    November 21, 2010 at 2:13 am

    kya ho raha hai jagran main lagta hai sub so gaya hain.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...