द्वारिका में पानी के टैंकर से धक्का लग जाने से साइकिल सवार अखबार हॉकर गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर टैंकर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.
डाबडी इलाके के विजय एनक्लेव में रहने वाले 26 वर्षीय नरेंद्र कुमार अखबार बांटने के बाद अपने घर वापस जा रहे थे. जैसे ही वह द्वारका सेक्टर 6 पहुंचे, उनकी साइकिल को एक पानी के टैंकर ने धक्का मार दिया. नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें काफी चोटें आईं. नरेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. नरेंद्र के मौत की खबर से उनके परिजनों में कोहराम मच गया. इधर, पुलिस ने टैंकर के चालक वीर बहादुर को गिरफ्तार कर लिया.











