वीर दुर्गादास राठौड़ की जयन्ती के अवसर पर मसूरिया पहाड़ी पर स्थित वीर दुर्गादास स्मारक परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में डिजी न्यूज के चीफ एडिटर डॉ. मोइन उल हक को ”वीर दुर्गादास राठौड़ युवा पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। इस समारोह में मारवाड़ के पूर्व नरेश महाराजा गजसिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर, राना मीडिया के चेयरमेन प्रेम भण्डारी ने श्रीफल देकर, सूरसागर विधायिका सूर्यकान्ता व्यास ने शॉल ओढ़ाकर, सैनाचार्य अचलानन्दजी महाराज ने माल्यार्पण कर, महाराजा मानसिंह पुस्तक प्रकाश केन्द्र के निदेशक डॉ. कुंवर महेन्द्रसिंह नगर ने प्रशस्ति देकर तथा उपमहापौर न्याज मोहम्मद ने स्वर्ण पदक देकर डॉ. हक का सम्मान किया।
उल्लेखनीय है कि डॉ. मोइन उल हक शहर के एकमात्र ऐसे पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए तीन बार जिलास्तरीय सम्मान प्रदान किया जा चुका है, वहीं राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय पर सम्मानित डॉ. हक पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी खास पहचान रखते हैं। गौरतलब है कि कलम के धनी और बेबाक टिप्पणी के लिए सूर्यनगरी में विख्यात हो चुके डॉ. हक अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी रहे हैं।
Comments on “डिजी न्यूज के एडिटर डा. मोइन उल हक को वीर दुर्गादास राठौड़ पुरस्कार”
[b]Bhai jaan bahut bahut badhai… aapne patrkarita ke ksetr me naye aayam sthapitr kie hain
aapka
Durgesh singh , News Express , BARMER [/b]
Moinul haque ek aise patrakar he jinka har sanstha ne samman kiya he, jo ek bar haque sab ko achche se jan le, wo unka aajeevan samman karta he, aur sanstha ke log jab haque sab ko pahchan lete he to aise samaroh aayojit kar samman karte he, aise me sansthaye haque sab ka samman karke is baat ka praman deti he. Ye baat sach he ki Veer Durgadas Seva Samiti ne ek yogya, kabil, kushal, nishthavan, karmyogi patrakar ka samman kiya he
Bahoot Bahoot Badhaai
badhai….ho bhai jaan