Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

तीन मासूम सगे भाई-बहनों को बेरहमी से मार डाला

: एक बच्चे के सिर पर पत्थर मारा, बाकी दो का गला दबा दिया : कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं जो दिल को दरका देती हैं. सोचने को मजबूर करती हैं कि कोई कैसे ऐसा दरिंदा बन सकता है. बिलासपुर से सूचना है कि रतनपुर के एक स्कूल से शुक्रवार को गायब तीन मासूम भाई बहन की लाश शनिवार की देर रात खार में मिलने से पुलिस के हाथ-पैर फूल गए. पुलिस जांच के दौरान पता चला कि तीनों की हत्या पुरानी रंजिश के चलते अपहरण करने के बाद की गई थी. पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

: एक बच्चे के सिर पर पत्थर मारा, बाकी दो का गला दबा दिया : कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं जो दिल को दरका देती हैं. सोचने को मजबूर करती हैं कि कोई कैसे ऐसा दरिंदा बन सकता है. बिलासपुर से सूचना है कि रतनपुर के एक स्कूल से शुक्रवार को गायब तीन मासूम भाई बहन की लाश शनिवार की देर रात खार में मिलने से पुलिस के हाथ-पैर फूल गए. पुलिस जांच के दौरान पता चला कि तीनों की हत्या पुरानी रंजिश के चलते अपहरण करने के बाद की गई थी. पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

बिलासपुर के रतनपुर से लगे हुए ग्राम दर्रीपारा के रहने वाले शिवदयाल धीवर सिंघाड़ा व्यवसायी हैं. उनके तीन बच्चे अजय धीवर (9), साक्षी धीवर (7) व विजय धीवर (5) करहैयापारा के स्वामी विवेकानंद प्राइमरी स्कूल में पढ़ते थे. तीनों भाई-बहन रोज की तरह शुक्रवार की सुबह स्कूल जाने के लिए निकले थे. स्कूल में पढ़ाई करने के बाद तीनों बच्चे दोपहर करीब 12 बजे घर जाने के लिए निकले. इसी बीच अचानक तीनों बच्चे रहस्यमय तरीके से गायब हो गए थे. दोपहर के बाद शाम तक बच्चों के नहीं आने से परेशान उनके पिता शिवदयाल ने खोजबीन शुरू की. सबसे पहले वह स्कूल पहुंचे. यहां बताया गया कि उनके तीनों बच्चे एक साथ घर लौट गए हैं. रात में भी बच्चों के नहीं लौटने पर शिवदयाल ने शनिवार की सुबह इसकी जानकारी रतनपुर पुलिस को दी. रिपोर्ट में उसने गांव के ही पड़ोसी युवक मनोज सूर्यवंशी पर अपहरण करने की आशंका जताई थी. उसने बताया था कि मनोज सूर्यवंशी से उसकी पुरानी रंजिश है. इसके चलते वह उनके बच्चों का अपहरण कर सकता है.

इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने उसकी रिपोर्ट पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस संदेही युवक मनोज की पतासाजी में जुटी हुई थी, लेकिन वह घर में नहीं था, तो पुलिस का शक हकीकत में बदल गया. देर शाम पुलिस ने संदेही युवक मनोज को उसके किसी रिश्तेदार के घर दबोच लिया. इसके बाद उसे पकड़ कर पूछताछ करने के लिए थाना लेकर आ गई. पहले तो वह कुछ भी जानकारी होने से इनकार करते रहा, लेकिन पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की, तो वह टूट गया. शनिवार की रात करीब 8 बजे आरोपी युवक की बातों को सुनकर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए. मनोज ने बताया कि उसने तीनों मासूम बच्चों की हत्या कर दी है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि बच्चों की लाश गांव के ही खार में पड़ी है. देर रात पुलिस आरोपी युवक को लेकर गांव पहुंची. यहां से सभी खार की तरफ गए. खेत के पास तीनों भाई-बहन की लाश पड़ी थी.

शव बरामद करने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण व हत्या का जुर्म दर्ज कर लिया है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर तीनों भाई रास्ते में मिले. जिन्हें वह बहला-फुसला कर खेत की तरफ ले गया. इसके बाद उनके बड़े भाई अजय पर पत्थर से वार कर दिया. भाई पर हमला होते देख उसके मासूम भाई-बहन चिल्लाकर रोने लगी. अजय की मौत के बाद वह दोनों को दौड़ा कर पकड़ लिया. इसके बाद उनकी गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपी युवक ने बताया कि उसने बदले की आग में बच्चों की हत्या की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. dagesh

    February 14, 2011 at 12:16 pm

    behad afsos dayak hai ye ye ghatna

  2. rajkumar sahu, janjgir chhattisgarh

    February 14, 2011 at 1:34 pm

    yah ghatna hriday vidarak hai. is ghatna se samjha ja sakta hai ki logon mein kis tarah mansik avsaad badh raha hai.

  3. चुन्नीलाल देवांगन रायपुर

    February 15, 2011 at 11:17 am

    हैवान बनता जा रहा है इंसान क्या ऐसा था बापू के सपनों का भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...