बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना के दाउदपुर कोठी मुहल्ला स्थित दूरदर्शन के निदेशक (समाचार) पुष्पवंत के घर से शनिवार की देर रात चोरों ने लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली. पुलिस ने बताया कि दाउदपुर कोठी स्थित निदेशक के घर में किरायेदार रहते थे, जो पिछले दो दिनों से अपने संबंधी के यहां चले गए थे. इसी दौरान चोरों घर खाली देखकर निदेशक के घर के लाखों मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया. चोरी की घटना की जानकारी लोगों को वापस आने पर मिली.











