ग्वालियर में कई लोगों के इधर-उधर होने की खबर है। यहां से प्रकाशित दैनिक आचरण में परेश मिश्रा ने सिटी चीफ के रूप में ज्वाइन किया है। दैनिक नवभारत के जनरल मैनेजर पद पर काम कर रहे रवि दुबे ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नई पारी दैनिक आदित्याज के साथ शुरू की है। वहीं दैनिक आदित्याज, ग्वालियर से इस्तीफा देकर जय श्रीवास्तव ने बीपीएन टाइम्स ज्वाइन किया है।
दैनिक भास्कर, भीलवाड़ा के सब एडिटर विनय कुमार शर्मा का तबादला चित्तौड़गढ़ कर दिया गया है। भीलवाड़ा के सिटी भास्कर के इन्चार्ज तेजनारायण शर्मा का तबादला भी चित्तौड़गढ़ के लिए किया गया है।
नव दुनिया, भोपाल के सरकुलेशन विभाग के सीनियर एक्जीक्यूटिव दिनेश जोशी ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नई पारी भोपाल में पत्रिका ग्रुप के साथ शुरू की है। नई पारी में उनका पद तो नहीं बढ़ा है लेकिन सेलरी ठीकठाक मिली है।











