दैनिक नवज्योति, अजमेर ने अपने अदालती संवाददाता और वकील कमल सिंह राठौड़ को चलता करने की तैयारी कर ली है। स्थानीय संपादक ओम माथुर ने उन्हें आगे सशर्त नौकरी का अल्टीमेटम दे दिया है। वकील कमल सिंह राठौड़ पहले दैनिक न्याय और 1998 से दैनिक नवज्योति में बतौर पार्ट टाइम पत्रकार अदालती संवाददाता का काम कर रहे हैं।
जिस दिन अदालत की छुट्टी होती है, उस दिन खबरें नहीं होती लिहाजा उस दिन वे अखबार के दफ्तर नहीं जाते। प्रबंधन चाहता है कि राठौड़ की बीट में कुछ और विभाग जोड़े जाएं ताकि जिस दिन अदालत की खबरें ना हो तब भी वह दफ्तर आएं और खबरें बनाएं। राठौड़ ने इसमें ना-नुकुर की तो स्थानीय संपादक ओम माथुर ने उन्हें पार्ट टाइम नौकरी पर आगे बने रहने की शर्त बता दी।
बताया जाता है कि राठौड़ ने फोन के जरिए अपना मामला प्रधान संपादक और मालिक दीनबंधु चौधरी के सामने रखा है, जिन्होंने खुद के कोटा होने और अजमेर लौटकर आने पर इस बारे में बात करने का भरोसा दिलाया है। इधर नवज्योति ने वकीलों में से अपने लिए नए अदालती संवाददाता की खोजबीन तेजी से शुरू कर दी है। एक दो से बात हुई है परंतु अभी मामला जमा नहीं है।
राजेंद्र हाड़ा की रिपोर्ट.











