Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

न्यूज एक्सप्रेस के साप्ताहिक अखबार के लिए संपादकीय सहयोगियों की जरूरत

साथियों, जल्द प्रकाशित होने जा रहे न्यूज एक्सप्रेस के साप्ताहिक अखबार के लिए संपादकीय सहयोगियों  की जरूरत है। भावी साथियों  को लेकर हम कुछ ऐसी बातें  तलाश रहे हैं जो हम आपसे साझा करना चाहेंगे। तलाश है ऐसे साथियों की जो लीक से हटकर पत्रकारिता करने को बेचैन हों। जिनके पास खोजी नज़र हो, भाषा पर पकड़ हो और जिनका जन सरोकारों से जुड़ाव हो। अलहदा शख्सियत रखते हों पर टीम में घुलमिल कर काम करने में खुशी महसूस करते हों।

साथियों, जल्द प्रकाशित होने जा रहे न्यूज एक्सप्रेस के साप्ताहिक अखबार के लिए संपादकीय सहयोगियों  की जरूरत है। भावी साथियों  को लेकर हम कुछ ऐसी बातें  तलाश रहे हैं जो हम आपसे साझा करना चाहेंगे। तलाश है ऐसे साथियों की जो लीक से हटकर पत्रकारिता करने को बेचैन हों। जिनके पास खोजी नज़र हो, भाषा पर पकड़ हो और जिनका जन सरोकारों से जुड़ाव हो। अलहदा शख्सियत रखते हों पर टीम में घुलमिल कर काम करने में खुशी महसूस करते हों।

अनुभव और बजुर्गियत  थोपने में नहीं, इसका इस्तेमाल अपने साथियों को मजबूत बनाने में यकीन रखते हों। गांव के चौपाल  पर खड़े होकर आम आदमी की निगाह से नीतियों-रीतियों को भेदने की दृष्टि रखते हों। पत्रकारिता को महज भाषाई लफ्फाजी  नहीं, सूचनाओं का अनुशासित दायित्व मानते हों। वैचारिक खेमों  में भले हों, पर दूसरे के विचारों के प्रति दुराग्रही न हों। देश-दुनिया की हलचलों से खुद को जुड़ा पाते हों। जिन्हें सूचना और ज्ञान को सहजता से पेश करने में लुत्फ मिलता हो।

ज्ञान के किसी एकल टापू (स्टैंड अलोन) पर विचरने की बजाय विभिन्न विषयों के आंतरिक संबंधों को समझने और पाठकों को समझाने का माद्दा रखते हों। यदि आप इनमें से कुछ भी बातें खुद में  पाते हैं तो बातचीत के लिए आपका स्वागत है। जरूरी नहीं है कि आप हमसें पूर्णकालिक सदस्य के तौर पर ही हमसे जुड़ें, यदि आप खुद को किसी खास मैदान में सशक्त पाते हैं तो अपने बारे में बताएं। बातचीत से पहले अपना परिचय कृपया मेल  करें, संक्षेप में। विश्वास रखें, बातचीत करने में ज्यादा वक्त नहीं लगाएंगे। इच्छुक लोग अपना बायोडाटा हफ्ते भर के भीतर [email protected] पर रवाना कर दें। सब्जेक्ट लाइन में वीकली न्यूजपेपर जरूर लिखें। प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Ghanshyam Krishana

    March 23, 2011 at 12:27 pm

    Pls. Give me a chance. Thanks.
    Cell-9897164100

  2. yogesh mishra

    March 25, 2011 at 10:25 pm

    Sir Please give a chance to prove myself I assure you that I will try my best in your accepatation

  3. raja

    March 31, 2011 at 3:59 pm

    ok ok ok ok ok ok ok

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...