आदरणीय यशवंतजी नमस्कार, प्रार्थी की बहन की शादी 27 सितम्बर 2010 को बड़े धूमधाम से नय्यर पैलेस से हुई थी. मेरी बहन का नाम रेशमा है, उसके पति का नाम मुजाहिद है. मुजाहिद का भाई मुशाहिद अमर उजाला में मेरठ के मोदीपुरम में पत्रकार है. मेरी बहन को शादी के दस दिन के बाद से मारा पीटा जाने लगा. मेरी बहन द्वारा एफआईआर देने के बावजूद मामला दर्ज नहीं किया गया.
एसपी क्राइम शफीक अहमदजी से भी मिलकर मेरी बहन ने अपना दुखड़ा सुनाया पर उसके बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई. एसपी भी रिपोर्ट दर्ज करवाने में आनाकानी करते रहे. सर आपसे निवेदन है कि मेरी बहन को इंसाफ दिलाने में मेरी मदद करें, क्योंकि कुछ रसूखदार पत्रकारों के चलते, जो एसपी क्राइम के करीबी हैं, मेरी बहन को इंसाफ नहीं मिल रहा है और हमारा पूरा परिवार अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है. सर आपसे निवेदन है कि आप मेरी मदद करें.
इमरान
रामबाग कालोनी
नौचंदी, मेरठ
मोबाइल नंबर 09917055695












Deepak
June 28, 2011 at 9:24 am
kitni galat baat hai aise neech patrakaaro ki vajah se ek maasoom ladki ki jindgi kharaab ho rahi hai.
duniya main sab bhrast ho chuke hai kisse kya bole
धीरेन्द्र
June 28, 2011 at 2:34 pm
पुलिस कुछ भी कर सकती है. एक अफसर के घर
टायलेट होमगार्ड साफ करते हैं और उसका कुछ नहीं होता.