Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

पत्रकार श्‍याम माथुर की पुस्‍तक ‘वेब पत्रकारिता’ को राजभाषा प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार

जयपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग ने जयपुर के वरिष्ठ पत्रकार श्याम माथुर को राजीव गाँधी राष्ट्रीय ज्ञान-विज्ञान मौलिक पुस्तक लेखन पुरस्कार योजना के तहत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना है। उन्हें यह पुरस्कार उनकी पुस्तक ‘वेब पत्रकारिता’ के लिए दिया जाएगा। इस पुस्तक को राजस्थान हिंदी ग्रंथ अकादमी ने प्रकाशित किया है।

जयपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग ने जयपुर के वरिष्ठ पत्रकार श्याम माथुर को राजीव गाँधी राष्ट्रीय ज्ञान-विज्ञान मौलिक पुस्तक लेखन पुरस्कार योजना के तहत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना है। उन्हें यह पुरस्कार उनकी पुस्तक ‘वेब पत्रकारिता’ के लिए दिया जाएगा। इस पुस्तक को राजस्थान हिंदी ग्रंथ अकादमी ने प्रकाशित किया है।

हिंदी दिवस (14 सितंबर) के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले एक समारोह में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल श्याम माथुर को यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। उन्हें दस हजार रुपए नकद, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार तकनीकी और विज्ञान की विभिन्न विधाओं से संबंधित विषयों पर उच्च स्तर के मौलिक हिंदी लेखन को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है। इससे पहले श्याम माथुर को उनकी पुस्तक ‘सिने पत्रकारिता’ के लिए दो वर्ष पूर्व भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार योजना में प्रथम पुरस्कार भी मिल चुका है।

जयपुर के संघर्षशील पत्रकारों में शामिल श्याम माथुर ने हाल ही ‘राजस्थान पत्रिका’ में समाचार संपादक का पद छोडक़र स्वतंत्र पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा है। अजमेर के दैनिक ‘न्याय’ से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्याम माथुर ने ‘नवभारत टाइम्स’ के जयपुर संस्करण में दस वर्ष तक उप संपादक के पद पर कार्य किया है। वे समाचार वाचक के तौर पर आकाशवाणी जयपुर से भी जुड़े रहे हैं और गेस्ट फेकल्टी के रूप में वे राजस्थान विश्वविद्यालय के जन संचार केंद्र में भी पत्रकारिता के विद्यार्थियों से नियमित संवाद करते हैं। फिल्म पत्रकारिता में उनकी विशेष दिलचस्पी है और उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों को कवर किया है। अमिताभ बच्चन पर उनका मोनोग्राफ ‘अमिताभ तुझे सलाम’ बहुत चर्चित रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Prateek

    September 5, 2011 at 4:38 pm

    Great!!

  2. Prateek

    September 5, 2011 at 4:40 pm

    Congratulations. We hope you keep winning more such awards.:):):)

  3. K.L. Gupta

    September 5, 2011 at 5:03 pm

    Sir….Heartiest congrets for another feather in your cap…!!

  4. डॉ दुर्गाप्रसाद

    September 6, 2011 at 2:31 am

    श्याम माथुर को हार्दिक बधाई! उनकी यह पुस्तक इस सम्मान की सही हक़दार है.

  5. रजनी गुप्ता

    September 6, 2011 at 6:56 am

    8) Nice to hear you that u r going to grab award for your book. Good Going Sir. All the best for your future 🙂
    & Congratulation 🙂

  6. harish bhamaniya

    September 6, 2011 at 8:24 am

    dear shyam ji very-very con..
    aaj subhah ki sabse badi good news , dil baag- baag ho gaya. raj patrika me job ke doraan mujhe aapka saniddya mila thha. aapki klam ko slaam – jai hind

  7. Jitendra Mathur

    September 6, 2011 at 9:16 am

    Shyam Sir Ko Hardik Shubhkamnayae

  8. Jitendra Mathur

    September 6, 2011 at 9:17 am

    Shyam Sir Ko Hardik Badhaiyaan

  9. satish kanwal

    September 6, 2011 at 4:09 pm

    shyam Mathur is very sincire and Dewdicated Journalist and Media Expert his writing is very markeble heartly congratulations for his awardwing step in his golden life.

  10. er.saurabh kumar

    September 7, 2011 at 12:57 am

    pichle dino maine ye kitab padhi thi, vishwavidyalay ke pustakaalaya se , aaj jab itni bari news mili to khushi se man jhoom utha,respected mathur sir aapka jawab hi nahi jitne hi dil ke dhani he utne ke kalam ke…aapke shabd,aapke vichaar kisi chij ki mohtaj nahi, aur bhi puruskaar aapka intjar kar raha he…
    koti-koti badhai.. :-*

  11. er.saurabh kumar

    September 7, 2011 at 1:02 am

    respected sir congratulation

  12. er.saurabh kumar

    September 7, 2011 at 1:14 am

    MAI APNI KHUSHI KAISE BATAU, MORNING ME MILI IS NEWS KO PADH KE DIL GARDEN-GARDEN HO GAYA… SIR JI TUSI GREAT …CONGRATS SIR JI …

  13. er.saurabh kumar

    September 7, 2011 at 5:16 am

    jab ye khabar mili to rom-rom pulkit ho utha,
    its great sir ji badai ho…..

  14. er. dilip kumar

    September 7, 2011 at 5:26 am

    Aaj subah saurabh ji se mujhe yeh khabar mili, jaan kar kafi khushi huyi aur main saurabh ko dhanyabad deta hu ki unhone mujhe yeh khabar di. Chunki main Germany main hu abhi varna main saurabh ke sath aapke darshan ko aata.

    Meri puri team ki taraf se hardik bhadhayi

    Ingdoc Bsystems Gmbh
    Cologne, Germany

  15. SHANKAR JALAN

    September 7, 2011 at 11:54 am

    हार्दिक बधाई

  16. kalyan singh kothari

    September 10, 2011 at 2:56 am

    Dher sari badhai-congratulations.more awards are waiting for you..keepit up

  17. kalyan singh kothari

    September 10, 2011 at 2:57 am

    congratulations-Dher sari Badhai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...