Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

पार्षदों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पार्षद डॉट इन लांच

नगर निगम, नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों (नगर परिषदों) के पार्षदों की गतिविधियों पर आधारित न्यूज वेबसाइट पार्षद डॉट इन (www.parshad.in) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से प्रारंभ की गई है। सिर्फ पार्षदों पर आधारित अपनी तरह की देश की पहली न्यूज वेबसाइट पार्षद डॉट इन में सर्वप्रथम मध्य प्रदेश राज्य के नगरीय निकायों के अंतर्गत आने वाले प्रदेश भर के नगर निगम, नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों (नगर परिषदों) की वार्ड स्तर तक की गतिविधियों को समाचारों के माध्यम से प्रसारित किया जा रहा है।

नगर निगम, नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों (नगर परिषदों) के पार्षदों की गतिविधियों पर आधारित न्यूज वेबसाइट पार्षद डॉट इन (www.parshad.in) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से प्रारंभ की गई है। सिर्फ पार्षदों पर आधारित अपनी तरह की देश की पहली न्यूज वेबसाइट पार्षद डॉट इन में सर्वप्रथम मध्य प्रदेश राज्य के नगरीय निकायों के अंतर्गत आने वाले प्रदेश भर के नगर निगम, नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों (नगर परिषदों) की वार्ड स्तर तक की गतिविधियों को समाचारों के माध्यम से प्रसारित किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ और इसके बाद क्रमबद्ध तरीके से देश के सभी हिन्दी भाषी राज्यों के नगरीय निकाय क्षेत्रों में पार्षद डॉट इन के ब्यूरो स्थापित किए जाएंगे। वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश के युवा पत्रकार सत्य नारायण वर्मा कर रहे हैं। सत्य नारायण वर्मा पिछले 8 वर्षों से राजधानी भोपाल की पत्रकारिता में सक्रिय रहते हुए नवभारत, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार व डीबी स्टार (दैनिक भास्कर) में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

उन्हों ने भड़ास4मीडिया को बताया कि सामान्यतः पार्षद ही आम आदमी द्वारा चुना गया एक आम आदमी का सबसे करीबी जनप्रतिनिधि होता है। इसके बावजूद वह हमेशा अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए पार्षद का मुंह ताकने को मजबूर रहता है। आम आदमी की इसी दुविधा के मद्देनजर पार्षद डॉट इन न्यूज वेबसाइट की संपादकीय टीम एक अनूठी पहल कर रही है। इसके तहत हमारे संवाददाता प्रदेश भर के नगर निगम, नगर पालिकाओं व नगर परिषदों के समस्त वार्डों का भ्रमण कर जनसुविधाओं का जायजा लेकर समीक्षात्मक रिपोर्ट (आलेख) तैयार कर रहे हैं। इससे जहां वार्ड की कमियां, महत्वपूर्ण जरूरतें और वार्ड के रहवासियों की आवश्‍यकताएं सामने आ रही है वहीं यह भी पता लग रहा है कि वार्ड के विकास के प्रति पार्षद कितने जागरूक हैं।

इस समीक्षात्मक रिपोर्ट को पार्षद डॉट इन में विस्तृत रूप से प्रकाशित करने के साथ ही समय-समय पर वार्ड की महत्वपूर्ण जानकारियों व गतिविधियों से नगरीय प्रशासन विभाग के आला अधिकारियों को भी अवगत कराने का प्रयास किया जाएगा। सत्यनारायण वर्मा का मानना है कि न्यूज वेबसाइट की इस अनूठी पहल से न सिर्फ समस्त नगरीय निकायों में मौजूद वार्डों की समस्याएं सामने आएंगी, बल्कि वार्ड के विकास के प्रति पार्षद की उदासीनता व लापरवाही और वार्डों के विकास में उनके समक्ष आने वाली दुविधा व मजबूरी भी उजागर होगी। इस पहल से नगरीय प्रशासन विभाग के आला अधिकारियों को भी जमीनी हकीकत को समझने का मौका मिलेगा की प्रदेश के विकास में वह क्या कमी छोड़ रहे हैं, ताकि बेहतर समन्वय स्थापित कर वार्ड का समुचित विकास किया जा सके।

देश में सिर्फ पार्षदों पर आधारित अपनी तरह की इस न्यूज वेबसाइट पार्षद डॉट इन के मध्य प्रदेश में फिलहाल 15 जिलों में ब्यूरो कार्यरत हैं। न्यूज वेबसाइट को मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों में ब्यूरो की आवश्‍यकता है। विशेषकर नगरीय निकाय बीट में दखल रखने वाले पत्रकार सीधे 09039462699 व 0755-4273530 पर संपर्क कर सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Arun Dwivedi

    August 23, 2011 at 5:03 pm

    बहुत ही अछा प्रयास है

  2. anonymous

    August 23, 2011 at 7:19 pm

    Ab Parshado ke khilaf Chhapne ka dar batakar unhe khoob lootenge. Jinhone vigyapan de diya, wo badiya hoge or jinhone nahi diya we ghatiya.

  3. devesh

    August 24, 2011 at 10:02 am

    sabhi ek jaise nahi hote hai.. satya narayan ji jaroor apane prayas mein safal honge.

  4. nida rahman

    August 24, 2011 at 4:58 pm

    badhai ho satyanarayan varma ji….bahut acchi koshish…insha allah aap kamyabi ki nai bulandiyan chhuyenge

  5. hrishika namdev

    August 25, 2011 at 5:10 pm

    ek site jo parshadon ki gatividhiyon par nazar rakhegi.. amazing.. and to mr. anonymous… parshadon k kaam par sabhi ki nazar hoti h phir chahe vo slum areas me rehne wale log hi kyu na ho.. agar koi bhi media kisi ki bhi bewajah waah waahai karegi to vo sabki nazron me ayegi aur uski aloochna hogi to aap media ko note chaapne ka saadhan na samjh kar ise logon ko information provide karne ka ek source samjhe huh….

  6. बबीता वाधवानी

    September 17, 2011 at 5:42 pm

    बहुत अच्छा प्रयास है। इससे पार्षद में भी जागरुकता आयेगी व तकनीकी से जुडेगे। अभी तो बहुत से पार्षद इन्टरनेट का प्रयोग करना भी नहीं जानते।

    प्रोत्साहन भी मिलेगा अच्छे काम करने वाले पार्षदों को – विद्यालय में होता है न जब विद्यार्थी को बहुत अच्छा या श्रेष्ठ कहा जाता है तो उसमें उत्साह वर्धन होता है व बेहत्तर परिणाम के लिए हमेशा लालायित रहता है।

    एक जिम्मेदारी भी आयेगी आप पर सुनी सुनायी बातो पर न जाकर पहले पूरी तहकीकात के बाद ही खबर छपनी चाहिए। ऐसा न हो कुछ गलत छप जाये अच्छा काम करने पर और बात बिगड़ जाये।

    आप सभी अच्छी शुरुआत के लिए बधाई के पात्र है।

  7. rajendra purohit

    October 1, 2011 at 4:46 pm

    pras uttam hai.updat ki jarurat hai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...