पीटीआई के वरिष्ठ पत्रकार एस वेंकटरमण का लंबी बीमारी के बाद चेन्नई में निधन हो गया. वह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. उनका इलाज निजी चिकित्सालय में कराया जा रहा था. 64 वर्षीय वेंकटरमण 2006 में पीटीआई से रिटायर हुए थे. सन 1977 में नागपुर में एक टेलीप्रिंटर के रूप में पीटीआई ज्वाइन करने वाले वेंकटरमण अपने रिटायरमेंट के समय चेन्नई के मुख्य संवाददाता थे. कुछ वर्ष पूर्व उनका तबादला नागपुर से चेन्नई कर दिया गया था. तब से वे यहां ही रह रहे थे. वे अपने पीछे पत्नी तथा दो पुत्रियां छोड़ गए हैं.











