नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार और फ्री प्रेस जनरल के पूर्व सम्पादक सी एस पंडित का आज यहां निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। सेंट स्टीफंस कालेज से स्नातकोत्तर श्री पंडित ने स्टेट्मैन, इंडियन एक्सप्रेस और अमृत बाजार पत्रिका में वरिष्ठ पदों पर काम किया। उन्होंने इंदिरा गांधी पर एक पुस्तक ”एंड आफ एन इरा” लिखी। वह प्रेस क्लब आफ इंडिया के अध्यक्ष भी थे। दिवंगत पंडित के परिवार में तीन पुत्र हैं। उनका अंतिम संस्कार यहां आज दोपहर किया गया। राजधानी के अनेक पत्रकार अंतिम संस्कार में शामिल हुए। (साभार : देशबंधु)











