कंटेंट और तेवर के दम पर झारखंड के पाठकों के दिलों पर राज करने वाले और बिहार में तेजी से जड़ जमाने वाले प्रभात खबर ने आईआरएस 2010 की तीसरी तिमाही की रिपोर्ट के आधार पर पहले पन्ने पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की है. रांची एडिशन में पहले पन्ने पर प्रकाशित खबर में शीर्षक है- ”प्रभात खबर धनराज में नंबर वन”. धनराज का आशय रांची, जमशेदपुर और धनबाद है. अखबार का कहना है कि इन तीनों शहरों में औसत पाठक संख्या के हिसाब से प्रभात खबर ने पहले नंबर पर अपनी स्थिति और मजबूत की है. राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में अखबार का दावा है कि प्रभात खबर सबसे ज्यादा वृद्धि दर दर्ज करने वाले अखबारों में शामिल है. औसत पाठक संख्या (एआईआर) में प्रभात खबर ने दूसरी तिमाही (क्यू2) के मुकाबले 8.84 फीसदी की वृद्धि दर्ज की जो देश के शीर्ष 10 अखबारों (सभी भाषाओं के) के मुकाबले भी ज्यादा है. इस अवधि में झारखंड में प्रभात खबर की औसत पाठक संख्या में 13.19 फीसदी की वृद्धि हुई. प्रभात खबर में प्रकाशित पूरी खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें- आईआरएस 2010 क्यू3 में प्रभात खबर का हाल











