Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

प्रमोशन में आलू-प्‍याज की दुकान लगाते हैं सितारे

धर्मेंद्र: ‘प्रमोशन’ के चलन से आहत हैं ‘वीरु’ : पिछले पांच दशक से अपने दमदार अभिनय का डंका बजा रहे दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र इन दिनों बॉलीवुड में फिल्म रिलीज होने से पहले किए जाने वाले ‘प्रमोशन’ कार्यक्रमों से आहत हैं। धर्मेन्द्र ने प्रमोशन कार्यक्रमों की तुलना सब्जियों की दुकान से करते हुए कहा कि अब बॉलीवुड आलू और प्याज की तरह फिल्मों की दुकान लगा रहा है। बृहस्पतिवार को रोहतक के अजायब गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे धर्मेन्द्र ने मंच पर पुराने दिनों की कई यादों को ताजा किया। शोले से लेकर धर्मेन्द्र ने अपनी आने वाली फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ तक कई यादें ग्रामीणों से साझा की।

धर्मेन्द्र ने साफ दिल से कहा कि आज के बॉलीवुड में फिल्में प्रमोशन के चक्कर में उलझ रही हैं। शूटिंग के साथ-साथ फिल्म की यूनिट को प्रमोशन के लिए भी भागदौड़ करनी पड़ती है। पुराने जमाने में फिल्म सिनेमाघरों के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचती थी। आज के प्रमोशन कार्यक्रम उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है, लेकिन बुझे मन से आने वाली फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ के प्रमोशन कार्यक्रमों में शिरकत करनी पड़ रही है। प्रमोशन में बॉलीवुड के सितारे सब्जी बेचने वालों की तरह अपनी दुकान लगाते हैं।

धर्मेन्द्र ने कहा कि उनकी पीढ़ी के अभिनेता और अभिनेत्री कभी प्रमोशन के चक्कर में नहीं रहे। यह नया चलन उनकी समझ से परे है। धर्मेन्द्र ने कहा कि उनके प्रशंसक आने वाली फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रशंसकों ने उनसे भी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए दबाव डाला तो वह इन दिनों प्रमोशन कर रहे हैं। धर्मेन्द्र ने अपने प्रशंसकों से यह भी कहा कि उनकी फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ दर्शकों की तमाम उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

रोहतक से मदन बलियान की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. karndev

    December 25, 2010 at 4:41 pm

    wo din door nahi hai jab sex workers per film banegi or uske prachar ke liya……………………………..

  2. anil

    December 28, 2010 at 8:51 am

    madan bhai acchi story k liye badhai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...