Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

प्रेस लिखी गाड़ी से मिले साढ़े तीन करोड़ रुपये

पंजाब पुलिस ने प्रेस लिखी एक गाड़ी से तीन करोड़, 47 लाख और 25 हजार रुपये की राशि बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। तीनों पूना के हैं। इनके नाम साहिल, राजकुमार और राहुल हैं। एसपी मनमोहन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने यह राशि आयकर विभाग को सौंप दी है। बताया जाता है कि जीटी रोड पर लगाए नाके के दौरान ने फार्च्यून गाड़ी को रोका गया। गाड़ी के शीशे पर प्रेस लिखा हुआ था।

पंजाब पुलिस ने प्रेस लिखी एक गाड़ी से तीन करोड़, 47 लाख और 25 हजार रुपये की राशि बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। तीनों पूना के हैं। इनके नाम साहिल, राजकुमार और राहुल हैं। एसपी मनमोहन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने यह राशि आयकर विभाग को सौंप दी है। बताया जाता है कि जीटी रोड पर लगाए नाके के दौरान ने फार्च्यून गाड़ी को रोका गया। गाड़ी के शीशे पर प्रेस लिखा हुआ था।

तलाशी में गाड़ी से हजार, पांच सौ और सौ के बंडलों में 3 करोड़ 47 लाख, 25 हजार रुपए बरामद किए गए। पुलिस ने गाड़ी में सवार तीन लोगों से इस रकम के बारे में पूछा तो वे कोई संतोषजनक जवाब और कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। गाड़ी में सवार एक युवक संजय जगताप ने खुद को पत्रकार बताया। उसके पास से ”प्रजा विचार”, शिवाजी नगर, पूना का आईकार्ड बरामद किया।

गाड़ी पर सवार लोगों ने बताया कि वे पूना की समरूद जीवन फूड एग्रो कंपनी के कर्मचारी हैं। यह रकम भी कंपनी की है। कंपनी के सीएमडी महेश मोटेवाल ने यह रकम कंपनी के डायरेक्टर प्रसाद पारसवार को होशियारपुर में सौंपने के लिए भेजी थी। कंपनी को यहां जमीन खरीदनी है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई कर राशि आयकर विभाग को सौंप दी है।

आयकर विभाग की डिप्टी कमिश्नर रजिंदर कौर ने बताया कि विभाग को मिली जानकारी से पता चला है कि पूना की समरूद जीवन फूड एग्रो कंपनी के गुजरात व महाराष्ट्र में कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं व कंपनी जमीन खरीद कर उन पर प्रोजेक्ट लगा रही है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के आयकर विभाग से संपर्क करके उक्त कंपनी व इस रकम के बारे में जानकारी मांगी जा रही है। अगर रकम संबंधी दस्तावेज नहीं मिले तो जांच में इंफोर्समेंट विंग को शामिल किया जा सकता है। इस रकम के काला धन होने पर 35 फीसदी टैक्स के साथ तीन सौ फीसदी जुर्माना लगाया जा सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ashish srivastava

    October 11, 2011 at 3:34 pm

    pagal the kuch rupai dekar aage chale jana tha . uttar pradesh ki pulice hoti to vhhi le de kar chod deti .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...