गुवहाटी के जानेमाने फोटो पत्रकार किरण कुमार मुखर्जी को लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. शुक्रवार को विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर मुखर्जी को फोटोग्राफिक सोसाइटी, असम की ओर से यह सम्मान दिया गया है. संस्थान के अध्यक्ष एमएस पटगिरी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.
इस मौके पर श्री पटगिरी ने फोटोग्राफी के क्षेत्र में मुखर्जी के योगदानों को याद करते हुए कहा कि असम में फोटोग्राफी की शुरुआत किरण ने किया. उन्होंने कहा कि पटना से आकर किरण ने फोटोग्राफी उस दौर में शुरू की जब आतंकवाद चरम पर था और आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं की फोटोग्राफी करना एक जोखिम भरा काम था. श्री पटगिरी ने कहा कि असम के आतंकवाद से अपरचित किरण ने कई बार लाठी खाई और उन पर बंदूकें तानी गई. लेकिन उन्होंने अपने इस पेशे को नहीं छोड़ा. मालूम हो हिंदुस्तान टाइम्स,पटना से अपने करियर की शुरुआत करने वाले किरण ने यहाँ के कई अख़बारों को अपनी सेवाएं दी हैं और फिलहाल असमिया दैनिक अग्रदूत में कार्यरत हैं.

गुवाहाटी से नीरज झा की रिपोर्ट.












SHANKAR JALAN
August 20, 2011 at 3:48 pm
बहुत-बहुत बधाई.
BRAJESH , PATNA
August 21, 2011 at 11:36 am
BADHI HO KIRAN JEE, PLEASE SEND YOURE MOBILE NUMBER – MY NUMBER ( 09334489237 )